कृषि अधिकारी की शिकायत पर भी आज तक नहीं हुई ओमप्रकाश पर.एफ आई आर दर्ज.

मामला घोड़ाडोंगरी तहसील मुख्यालय क्षेत्र का है

Media Center News

कृषि अधिकारी की शिकायत पर भी आज तक नहीं हुई ओमप्रकाश अग्रवाल पर एफ आई आर दर्ज.

बैतूल 16 अगस्त :   प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11 अगस्त को कृषि विभाग घोड़ाडोंगरी को सूचना प्राप्त हुई की राइस मिल परिसर में ओमप्रकाश अग्रवाल द्वारा फर्जी तरीके से ऑर्गेनिक खाद की पैकिंग की जा रही है कृषि विस्तार अधिकारी अधिकारी और और जिले के वरिष्ठ कृषि अधिकारी भी मौके पर पहुंचते है. अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता पड़ताल के बाद यह बात सामने निकल कर आई की ओम प्रकाश अग्रवाल के द्वारा गलत तरीके से जैविक खाद की पैकिंग की जा रही है. अमान्य एवं गुणवत्ता रहित बिना लेब रिपोर्ट के पुनः पेकिंग कर दूसरे ब्रांड के नाम से बाल्टीयो में खाद की पैकिंग कर किसानों को बेचने के लिए भरी जा रहीं है. ओमप्रकाश अग्रवाल गुजरात अहमदाबाद की कोई कम्पनी के नाम से लेबलिंग कर गलत तरीके से किसानों को ठगने की मंशा से उक्त कृत्य कर रहा है. दूसरी कंपनी के उत्पाद को दूसरी कंपनी का लेवल लगाकर बेचना बिना किसी दस्तावेज़ के एवं लैब रिपोर्ट के कानुनन अपराध होता है. इस इस मामले में अग्रवाल कोई उचित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए. कृषि अधिनियम के विभिन्न विभिन्न नियमों के अंतर्गत जिसकी शिकायत रानीपुर थाने में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड घोड़ाडोंगरी के द्वारा दिनांक 11 अगस्त को की गई थी किंतु अग्रवाल अपने राजनीतिक रसूल के चलते अपने ऊपर एफआईआर दर्ज नहीं होने दे रहा है. इस मामले में थाना प्रभारी रानीपुर से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि मामला गंभीर श्रेणी का है. अनावेदक कितना भी दबाव बनाये उस पर मामला दर्ज होना तय है. हमारी जांच पूरी होने को है जांच पूरी होते ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.