सड़क ठेकेदार कर रहें रेत का अवैध उत्तखन्न भंडारण एंव विक्रय.

खनिज विभाग को नहीं दिखाई देता अवैध रेत के भंडारण घोड़ाडोंगरी के शक्तिगढ़ क्षेत्र के हीरापल्ला भोगाई खापा के बीच है अवैध रेत के दो बड़े डंप.

Media Center News

6 मार्च  चोपना के शक्तिगढ़ क्षेत्र में हीरापल्ला और बोगाई खापा के बीच रोड पर अवैध रेत का भंडारण कर विक्रय किया जा रहा है. यह डंप लगभग 200 ट्राली का बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार “दमुआ का कोई ठेकेदार इमरान नें यह डंप करवाया है जो डब्ल्यू.सी.एल. की  गांव में सी. सी. रोड बनवा रहा है. यह रेत लखन सलाम हीरापल्ला वाले नें सड़क किनारे एक खेत में एकत्र की है”.                                  जिले में बड़ी राजस्व राशि शासन को खनिज विभाग से प्रद्द्त होती है. किन्तु दुर्भाग्य यह है की दूर दराज के क्षेत्रों में खनिज विभाग की पहुंच ही नहीं है जहा पहुंच है. वहां वो सेट है.  डुलारा में संबल,कारू  रात अभी भी हाल में ट्रको में रेत लोड करवा रहें है.. बब्बू फगन को खनिज नें  दो की  छुट्टी  पर भेजा  है? वे जल्द ही ड्यूटी ज्वाइन करेंगे!  चोपना 2 नंबर शमशान घाट के पीछे से रेत चोरी करने वाले पुनः सक्रिय हो गये. पुलिस के कुछ मुखबिर उन तक सूचना भी उपलब्ध कराते है. कुछ भाजपा नेताओं की भी रेत में ज्यादा दिलचस्पी है.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.