बैतूल 9 अप्रेल चोपना क्षेत्र के ग्राम शांतिपुर एक में सोमवार शाम लगभग 7:00 बजे तीव्र बादल गर्जना के साथ बारिश हुई और दो बार आकाशीय बिजली गिरी जिसे ग्रामीणों नें प्रत्यक्ष देखा बताया जा रहा है कि शांतिपुर निवासी आशुतोष राय, एवम प्रीतीश मंडल के घरो के आस पास लगे ताड ,एवम खजूर वृक्षों पर आसमानी बिजली गिरने से वृक्षों पर आग लग गई. एक ही गांव में दो बार आसमानी बिजली गिरनें से लोग घबरा गये. हालांकि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ.