Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

नहीं रुक रहा अवैध शराब कारोबार बेखौफ होकर बेच रहे हैं .

घोड़ाडोंगरी के चोपना थाना क्षेत्र का मामला

Media Center News

22 अप्रेल बैतूल /चोपना सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल जिला के घोड़ाडोंगरी तहसील अंतर्गत चोपना क्षेत्र के सभी ग्रामों में अवैध शराब बेखौफ बेचीं जा रहीं है. बताया जा रहा कि ग्राम  बटकीड़ोह विष्णुपुर हीरापुर धरमपुर,नारायणपुर में कुछ लोग लम्बे समय से अवैध शराब बेचने का कार्य कर रहें है. जिसकी जानकारी पुलिस को भी है. कई बार इनमे से मामले भी दर्ज हुए है फिर भी अवैध शराब बेचने का काम बंद नहीं हो रहा है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम धर्मपुर में जतिन और अधीर , देवदास, अजित (धरमपुर, कोलिया) ग्राम नारायणपुर में सुभाष व कुबेर एंव हिरनघाटी कार्तिक, लकीपुर झोली जोड़ पर सुदेव झोली में सुभाष  बटकीड़ोह में शम्भू नामक व्यक्ति अंग्रेजी व देशी कच्ची दोनों प्रकार की शराब बीते कई वर्षो से बेच रहें है. जिससे बच्चे व नौजवान नशे की लत में पड रहें है घर बर्बाद हो रहे है किन्तु पुलिस द्वारा खानापूर्ति मात्र की कार्यवाही की जाती है. हाल में ही एक सप्ताह पूर्व पुलिस नें सक्रियता दिखाई  किन्तु  कोई बड़ी कार्यवाही नहीं की जिससे पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहें है. ग्रामीणों की मांग है की अवैध शराब बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही कर शराब बेचना बंद करवाया जावे. दुर्गापुर शांतिपुर,बादलपुर, देहरीआमदना, शक्तिगढ़, हीरापल्ला, गोपालपुर,  गांधीग्राम, चिकलपाटी नूतनदंगा इत्यादि सभी ग्रामो में बागडोना एंव घोड़ाडोंगरी के शराब दुकानदार अपनी गाड़ियों में भरकर  बिना रोकटोक के इन ग्रामो में शराब पहुंचवा  रहें है


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.