गंदा है पर धंधा है अवैध शराब का खुला कारोबार.

चोपना थाना अंतर्गत ग्राम झोली और चिकल्पटी रोड लकिपुर जोड़ पर जमकर शराब और गांजाबेचा जा रहा है.

Media Center News

4 मार्च चोपना/ बैतूल – सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार   ग्राम झोली में सुभाष मिसरी ढाबा नुमा होटल से बड़ी मात्रा में शराब बेच रहा है. ऐसा नहीं है की पुलिस को जानकारी  नहीं है…….यही हाल चिकलपार्टी रोड पर लक्कीपुर जोड़ के पास  सुदेव मिस्त्री भी अवैध शराब और गांजा बेच रहा है.   धर्मपुर में जतिन और अधीर बदक कई वर्षो से अवैध शराब बेच रहे है. .•इन व्यक्तियों की पूर्व में भी खबर प्रकाशित हुई  है और पुलिस ने मामला भी बनाया है किंतु छोटा-मोटा एक दो बोतल का केस बनाकर इन्हे छोड़ दिया जाता है. इस क्षेत्र के बीट प्रभारी को सब जानकारी होती है. किन्तु दबाव और पैसा शायद कानून को कमजोर कर रहा है. इन लोगों के अवैध धंधे से क्षेत्र वासी बेहद परेशान है. बच्चे बिगड़ रहे हैं नौजवान शराब की लत में है.जिससे   लोगों  का सेहत और भविष्य दोनों बिगड रहें है. बड़ा मामला यह है की यह लोग नकली शराब बेच रहें है. जिससे कभी भी किसी की जान जा सकती है . महिलाओ की मांग है की जल्द से जल्द शराबखोरियो से मुक्ति दिलाई जावे.महिलाओ नें चेतावनी दी है की यदि  अवैध शराब बिक्री बंद नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करेंगी.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.