पॉवर ग्रिड कारपोरेशन बैतूल ने किया लाइनमेनों को सम्मानित

लाइनमेन दिवस पर सम्मान पाकर उत्साहित हुए फ्रंट लाइन स्टॉफ.

Media Center News

बैतूल। सोमवार 4 मार्च को लाइनमेन दिवस पर बैतूल के सेहरा स्थित पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रबंधन ने सभी लाइनमेन और फ्रंट वर्करो का सम्मान किया. साथ ही सुरक्षा की शपथ दिलाई गई. इस अवसर पर  *खंडवा-बैतूल के महाप्रबंधक श्री प्रफुल्ल कुमार*  ने वीडियो कांफ्रेस के जरिये सभी लाइनमेनों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी और सुरक्षित रहने की शपथ का पालन करने को कहा. प्रबंधक श्री लोकेश बैस,उप प्रबंधक श्री कपिश खेतान, , अभियंता श्री अमन पवार ने लाइनमेनों को सम्बोधित किया.श्री लोकेश बैस प्रबंधक उपकेंद्र बैतूल द्वारा लाइनमेनों और फ्रंट वर्करो को उनके निस्वार्थ सेवा के लिए आभार व्यक्त एव सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेट किये गए।.गौरतलब रहे कि भारत सरकार द्वारा लाइनमेन दिवस 2021 से मनाया जा रहा है. इसके बाद इसका आयोजन 2022 और 2023 में हुआ. यह चौथा संस्करण बिजली वितरण में उनके अमूल्य योगदान के लिए लाइनमेन को सम्मानित करने की परंपरा को जारी रखा है. बिजली वितरण की व्यवस्था में लाइनमेन की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रहती है. बिजली वितरण के लिए लाइनमेन ,गर्मी, बारिश और अन्य विषम परिस्थितियों में निरंतर बिजली आपूर्ति के लिए चौबीसों घंटे सेवा प्रदान करता है. उनके कार्यों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सेहरा पावर ग्रिड में 4 मार्च को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.इसी क्रम में पावरग्रिड सेहरा, बैतूल के संचरण पथ प्रभारी श्री कपीश खेतान ने जनहित में संदेश दिया है कि उच्च वोल्टेज की इन लाइन के नीचे पेड़ व मकान न आने दे तथा लाइन की दिशा में पतंग न उड़ाए। ऐसा करने से जन हानि की संभावना हो सकती है।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.