मतदान के रूप में अपने अधिकारों को पहचानें और करें मतदान: कलेक्टर श्री बैंस
जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्री बैंस ने की मतदान की अपील
निर्वाचन 2023
बैतूल 14 नवंबर 2023
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमनबीर सिंह बैंस ने मदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदाता के रूप में अपने अधिकारों को पहचाने और अपने मत का उपयोग करें।
श्री बैंस ने विषेष रूप से अपने नव मतदाताओं सेे मतदान के रूप में अपने अधिकारयुक्त उत्तरदायित्व को निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मतदाता मतदान के समय परिचय पत्र अवश्य रखें। निर्वाचन परिचय न होने की दशा में वैकल्पिक परिचय पत्र भी मान्य हैं।
कलेक्टर श्री बैंस ने बताया कि वैकल्पिक परिचय पत्र के रूप में मतदाता अपना आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों, डाकघरों द्वारा जारी किए गए फोटो युक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, डाईविंग लाइसेन्स, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारी को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डीएबिलिटी आईडी यूआईडी कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के पहचान पत्र इत्यादि मे जो उपलब्ध हों दिखाना अनिवार्य है।