Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

खेती हर श्रमिकों का परिवार सहित 25 लाख का बीमा होगा – निलय विनोद डागा

गांव ,गांव, घरों घर पहुंचकर ग्रामीणों से जीवंत जनसम्पर्क में जुटे कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा

Media Center News

14 नवंबर

बैतूल।। कांग्रेस चुंनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बैतूल विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने मंगलवार विधान सभा के दो दर्जन से अधिक ग्रामों में धुआंधार जनसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामों में नुक्कड़ सभा लेकर कांग्रेस के वचनों को ग्रामीणों के सामने रखते हुए कहा कि, कांग्रेस के शासन में गांवों की दशा ओर दिशा दोनो बदलने पर विशेष फोकस किया जाएगा। हर गांव को एक आदर्श गांव बनाये जाने के लिए कांग्रेस दृढ़ संकल्पित है। शहरों और नगरों की तरह गांव में भी चमचमाती सड़के , नालियां, और शुद्ध पेयजल माननीय कमलनाथ जी के नेतृत्व में दिया जाएगा ताकि ग्रामीण जन अपने आप को खुशहाल महसूस कर सकें। श्री डागा ने कहा कि , ग्रामीणों के विकास, उत्थान , और सम्मान के लिए नई कृषि उद्योग नीति तैयार की गई हैं । जिसके तहत कृषि को सीधे उद्योगों को जोड़ा जाएगा। जिससे किसानों की आमदनी में इजाफा होने के साथ साथ किसान आर्थिक स्तर पर मजबूत होंगे। कृषि उत्पाद निर्यात परिषद का गठन किया जाएगा। साथ ही कृषि पर आधारित कई योजनाएं ऐसी प्रारम्भ की जाएगी जिसकी मदद से किसान अपनी उपज की सही कीमत वसूल कर सकेंगे। कांग्रेस की कोशिश है कि, ऐसे कृषक युवा जो नई तकनीक अपनाकर खेती कर रहे हैं ऐसे युवाओं को प्रोत्साहन स्वरूप किसान सुपर मार्केट एवं कृषि सेवा केंद्र विकसित कर व्यापार प्राम्भ कराया जाएगा।खेतिहर श्रमिकों का परिवार सहित 25 लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख तक का दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। कांग्रेस का वचन है कि, सरकार बनने के बाद कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए जाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। गांवों के साथ ग्राम वासियों के जीवन स्तर में भी सुधार हो इसके लिए इस विधान सभा चुनाव में कांग्रेस सहित आपके बेटे निलय विनोद डागा के हाथ मजबूत करना है। श्री डागा ने इसके लिए बुजुर्गों के पैर छूकर आर्शीवाद मांगा।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.