गंगा के लिए शिवराज की सभा मे ग्रामीणों का सैलाब.

सरकार बनी तो सड़को की मांग होगी पूरी

Media Center News

15 नवंबर

बैतूल शाहपुर.  घोड़ाडोंगरी विधान सभा के बीजादेही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा हुई ।घोड़ाडोंगरी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी गंगा सज्जन सिंह उइके पक्ष में  आसपास के इलाकों के ग्रामीणों का सैलाब उमड़ पड़ा ।सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज  भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है इस बार सरकारी तौर पर नही मनाया जा रहा है क्योंकि आचार सहिंता लगी हुई है लेकिन 3 दिसंबर के बाद आदिवासी गौरव दिवस हम ज़रूर मनाएंगे ।लाडली बहनो के खाते में पैसा ड़ालने से कांग्रेसियों ने मामा को रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन दुनिया की कोई ताकत मुझे बहनों को पैसे देने से नही रोक सकतीं ।

गेंहू 2700 रुपए क्विंटल समर्थन मूल्य पर खरीदेंगे.अम्मा की वृद्धा पेंशन के भी 600 से बढ़ा कर 1500करेंगे ।

बीजादेही में भी सीएम राईज स्कूल बनाएँगे । कांग्रेस के विधायक कभी मेरे पास नहीं आए । हम सड़के भी बनाएंगे शिवराज सिंह के जिंदा रहते तुम्हारी जमीन कोई नही छीन सकता । गंगा उइके नें सभी का आभार व्यक्त किया.

 


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.