4 सूत्रीय मांगों को लेकर सहकारी कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
बैतूल अपनी विभिन्न मांगो को लेकर सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. कोअपरेटिव सोसायटी कर्मचारी संघ बैतूल ने बताया कि कई दिनों से लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी अपनी लड़ाई लड़ रहे है, लेकिन कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं की.
कर्मचारियों की मांग है कि 2019 में जारी सेवा नियम अनुसार वेतन लागू किया जाये.
मार्च 2021 महासंघ के साथ किये गये शासन से समझौते अनुसार प्रदेश के पैक्स सहकारी संस्थाओं के प्रभारी प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, लेखापाल, कम्प्यूटर ऑपरेटर, लिपिक विक्रेता, कनिष्ठ विक्रेता आदि कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारियों के समतुल्य वेतनमान दिया जाये.
16 मार्च 2023 के परिपालन समयावधि 15 दिवस में कैडर भर्ती की कार्रवाही सुनिश्चित कर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कराई जाये.
समितियों में प्रबंधकों की भर्ती संबंधित आदेश को संशोधित करते हुए समिति में कार्यरत कर्मचारियों में से 60 प्रतिशत भर्ती पदोन्नति प्रक्रिया व नियमों-शर्तो का बंधन समाप्त हो. वरियता के आधार पर भर्ती की जाये.
संस्थाओं के द्वारा वर्तमान में उपार्जन कार्य गेहूं, चना, वसूली उपभोक्ताओं के केवायसी अपडेट करना, मुख्यमंत्री ब्याज माफी योजना, खाद वितरण, खाद्यान्न वितरण आदि कार्य ऑनलाईन किये जा रहे है. जिसमें समय सीमा बहुत कम होने से कर्मचारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और मांगे पूरी करने की मांग की है.