चोपना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब पर कार्यवाही करते हुये 500 किलो लहान नष्ट किया

Media Center News

 

पुलिस अधीक्षक बैतूल  सिध्दार्थ चौधरी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारणी रोशन जैन के मार्गदर्शन में थाना चोपना जिला बैतूल पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुये थाना चोपना जिला बैतूल द्वारा ग्राम बादलपुर में शराब भट्टी, अवैध महुआ लहान व शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट किया ग्राम बादलपुर में अवैध शराब बनाये जाने के संबंध में शिकायत प्राप्त हो रही थी जिस पर दिनांक 17/05/23 को कार्यवाही करते हुये ग्राम बादलपुर के जंगल में थाना चोपना पुलिस द्वारा दबिश दी गई तथा अवैध शराब भट्टी व 500 किलो महुआ लहान तथा शराब बनाने के उपकरणो को मौके पर नष्ट किया गया तथा मौके पर मिली अवैध शराब को जप्त कर पकडे गये आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी उप निरीक्षक छत्रपाल छुर्वे, सउनि विनोद मालवीय, प्र.आर. राजेश ठाकुर, आरक्षक उत्कर्ष चौधरी, आरक्षक अभिषेक बडकुर, आरक्षक प्रिंस अहिरवार, आरक्षक देवेन्द्र गौर की सराहनीय भूमिका रही


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.