20 मई चोपना: बैतूल जिले के चोपना थाना क्षेत्र चिकलपाटी, धरमपुर लकीपुर, पुंजी गांव मे अवैध शराब बेचने क़ी जानकारी मिली है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चिकलपाटी गांव के 3 ठिकानो पर धड़ल्ले से अंग्रेजी शराब बेचीं जाती है. शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है, शराब बेचने वाले लोगों तक शराब माफिया द्वारा आसानी से घर पहुंच सेवाएं दी जा रही है. वहीं लकीपुर जोड़, पुंजी गांव मे आमड़ोह जोड़, धरमपुर गांव मे भी आसानी से शराब मिलने के कारण शौकीन लोग खुलेआम शराब पीते है गाली गलौच करते है जिससे आसपास रहने वाले लोगों मे भय का माहौल बना रहता है. ख़ासकर महिलाएं ज्यादा परेशान है महिलाओ क़ी मांग है क़ी अवैध शराब क़ी बिक्री गांव गांव मे हो रही है युवा व बच्चे नशे क़ी लत मे पड़ रहें है शराब के अवैध धंधो पर पूर्णतः अंकुश लगना चाहिए.हालांकि पुलिस समय समय पर अवैध शराब बेचने वालों पर छोटी मोटी कार्यवाही करती है . कुछ मामलो मे यह भी देखा गयाहै क़ी शराब के अवैध कारोबारी कों पहले हीं सूचना दें दी जाती है ताकि मौके पर कुछ न मिलें. पुलिस कों ऐसे सूत्रधार पर भी नजर रखनी होंगी.
Get real time updates directly on you device, subscribe now.