उमाकांत शर्मा बैतूल : जिले के मुलताई शहर में बुधवार रात सरेआम युवती की गला काट कर हत्या कर दी गई। वारदात गांधी चौक के पास रोड पर रात करीब 9:40 बजे हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई थाना क्षेत्र निवासी सिमरन उम्र 25 स्कूटी चलाते कहीं से गांधी चौके की ओर आ रही थी, तभी हमलावर ने चाकू से गला काट दिया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी । एसपी सिद्धार्थ चौधरी भी मुलताई पहुंच गए हैं। सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने आत्मसमर्पण किया है पुलिस संदिग्ध आरोपी सानिफ कों गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी से उससे पूछताछ जारी है। तनाव की स्थिति न बने इस के लिये पुलिस चौक्कना है.