Latest Posts
हीरापुर उपसरपंच को हटाने की प्रक्रिया तेज जल्द होंगी कार्यवाही!आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।

ब्लेकमेलिंग बनी मौत का कारण !

आरोपी ने इसलिये मार दिया कि सोशल मिडिया मे बातचीत की रिकार्डिंग/ चैटिंग कों माध्यम बना कर ब्लेकमेल करती थी मृतक युवती!

Media Center News

उमाकांत शर्मा बैतूल :मुलताई  शहर के गांधी वार्ड मे कल रात लगभग साढ़े नौ बजे एक युवक ने धारदार चाकू से युवती का गला रेत कर हत्या कर दी थी,इस मामले में मुलताई एस डी ओपी नम्रता सोंधिया के बताये अनुसार  युवक समीफ पिता अन्नू मालिक उम्र 22 वर्ष और युवती सिमरन पिता शेख अफजल उम्र 26 वर्ष दोनो एक ही वार्ड के रहने वाले है युवती सिमरन जब बाहर थी,इसी दौरान दोनों में सोशल मीडिया पर बातचीत होती थी   वो दोनों अच्छे दोस्त हो गए थे सोशल मीडिया पर होने वाली बातचीत को युवती सिमरन ने रिकार्ड रखा था l और गुरुवार शाम को सिमरन मुलताई लौटी थी रात साढ़े नौ बजे  युवक समिफ और सिमरन दोनो सड़क पर बातचीत कर रहे थे युवती ने युवक पर रिकार्डिंग के सबूत को लेकर दबाव बना रही थी उसे ब्लैकमेल कर रही थी इसी बात से नाराज युवक समीफ अपने घर गया और चाकू लेकर आया और सिमरन का गला रेत दिया जिससे सिमरन की मौके पर ही मौत हो गई थी l आरोपी युवक पुलिस की अभिरक्षा में है l


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.