बैतूल चोपना 3 नंबर मे पुनर्वास अधिकारी कर्मचारियोंके लिये बनाये गये सरकारी आवासों मे अब बाहरी लोगों का कब्जा है.सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां पर निगरानी बदमाश भी आवास मे लगें शासन के ताले तोड़ जबरन घुस कर बेखौफ रह रहें है.प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां अनैतिक गतिविधियां भी होती है
सुनसान इलाका होनें से इस ओर ज्यादा किसी का ध्यान नहीं जाता अनुविभागीय अधिकारी शाहपुर कों इसकी मौखिक जानकारी कई बार दी गई किन्तु आज तक इन सरकारी आवासों मे अवैध रूप से रहने वालों कों खाली नहीं करवाया गया अब संवेदनशील कलेक्टर श्री बैस से हीं उम्मीद है कि वह कुछ कार्यावाही करें.