Latest Posts
हीरापुर उपसरपंच को हटाने की प्रक्रिया तेज जल्द होंगी कार्यवाही!आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।

हैहय कलचुरी समाज की बैतूल नगर मंडल की बैठक संपन्न

Media Center News

 

बैतूल। कलार मंगल भवन टिकारी में कलार समाज के नगर अध्यक्ष तपन मालवीय की अध्यक्षता में एवं जुगल किशोर मालवीय, केके मालवीय, आरएस मालवीय, अल्केश आर्य, सतीषचन्द्र मालवीय, नेमीचंद मालवीय के आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक का आरंभ भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। बैठक में नियमित मासिक बैठक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, समाजहित में निर्णयों में परदर्शिता एवं सबकी उपस्थिति में नीतिगत विचारों को नियमानुसार समर्थन देना, समाज को नुकसान पहुचाने वाले विचारों पर ध्यान नहीं देना, पारिवारिक कार्यक्रमों आयोजित करने पर विचार-विमर्श एवं रूपरेखा बनाई गई। पूर्व विधायक अलकेश आर्य ने कहा कि समाजहित में समयदान कर संगठन के प्रत्येक स्वजातीय बंधु का सहयोग लेना होगा जिससे प्रत्येक व्यक्ति के योगदान से समाज पल्लवित हो। आरएस मालवीय, जुगलकिशोर मालवीय ने नगर इकाई को सक्रिय कर सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा व वार्षिक केलेंडर तैयार करने की बात कही। पूर्व कोषाध्यक्ष सतीष मालवीय ने अपने कार्यकाल के कार्यो का वाचन करते हुए अपना प्रभार नवीन कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष भवानी प्रसाद मालवीय को सौंपा। नगर सचिव नेमीचंद मालवीय ने युवाओं को आगे आने की बात कही। नगर अध्यक्ष तपन मालवीय ने भगवान सहस्त्रबाहु की मूर्ति स्थापना, समिति के पूर्व सदस्यों, युवाओं और महिलाओं को समाज से जोडऩे के क्षेत्र में काम करने का आव्हान किया। अंत में सुश्री पुष्पा साहबलाल मालवीय के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की गई। बैठक का संचालन नगर सचिव मनोज मालवीय ने व आभार कोषाध्यक्ष भवानीप्रसाद मालवीय ने व्यक्त किया। बैठक में प्रमुख रूप से अशोक माहोरे, विनोद मालवीय, डॉ.सुमित मदरेले, राकेश मालवीय, बंटी मालवीय, धीरज मालवीय, नितिन आर्य, मनोज मालवीय, आशीष जुगलकिशोर मालवीय, प्रवीण बिहारे, अखिल राय, रामेश्वर मालवीय, कैलाश मालवीय, कमलेश बिहारिया, आशीष अनुप मालवीय, कुलदीप मालवीय , कमलेश मालवीय, देवेन्द्र राय, राजेश राय, विजय मालवीय, संतोष माचीवार, यशवंत सूर्यवंसी, महेन्द्र मालवीय, संतोष मालवीय, शेखर मालवीय सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.