चिचोली 25 अगस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चिचोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चिरापाटला गांव के समीप हरई ग्राम में रेत का बड़ा डंप का फोटो वाइरल हो रहा है क्षेत्र के ग्रामीणों के अनुसार यह डंप जीत एशिया नाम की कम्पनी का है जो उस क्षेत्र में फोरलेन निर्माण का काम कर रहीं है. आसपास के नालों और गंजाल नदी क्षेत्र से यह रेत अवैध तरीके से लाकर डंप की जा रहीं है. खनिज विभाग को इसकी जानकारी है किन्तु विभाग इस डंप की जांच करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है. पुलिस भी मौन साधे हुए है. इस मामले में खनिज अधिकारी मनीष पलेवार नें बताया की अवैध रेत डंप करने की सूचना मिली है जाँच कर कार्यवाही की जावेगी.