Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

रेत के ट्रेक्टर चलाने से मना किया तो कर दी झूठी शिकायत!

बीजादेही थाना प्रभारी शिकायत कर कार्रवाही की मांग रेत के ट्रैक्टर चोरी से चलाने का दबाव बनाया!

Media Center News

चिचोली 25 अगस्त प्राप्त जानकारी के अनुसार परम डिस्ट्रीब्यूटर रेत कंपनी ने चिचोली क्षेत्र में दिनेश यादव को प्रतिदिन चोरी से रेत के ट्रैक्टर चलाने से मना किया तो कंपनी के खिलाफ झूठी शिकायत कर दी. अब इस मामले की शिकायत बीजादेही थाना प्रभारी से की है. शिकायतकर्ता मनू सिंह, कुलदीप सिंह ने बताया कि वे परम डिस्ट्रीब्यूटर रेत कंपनी में कार्यरत है, जो कि चिचोली, बीजादेही सर्किल देख रहे है. चूनागोसाई निवासी दिनेश यादव पिता रामाधार यादव और उसके सार्थियों द्वारा रेत के पांच ट्रैक्टर चोरी से चलाने के लिए हम पर दबाव बना रहे है. टै्रक्टर चलाने से मना किया तो जान से मारने की धमकी दी गई और कहा कि ट्रैक्टर नहीं चलाने दोगे तो हमे पांच लाख रूपये महीना की राशि दो, अन्यथा हम काम नहीं करने देगे. शिकायतकर्ताओं ने बताया कि दिनेश यादव ने छेडछाड़ का झूठा आरोप लगाकर फसाने की बात कहीं है. कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि रेत खदान से बीजादेही होते हुए चूनाहजूरी जोड़ तक उनकी गाडिय़ां चलती है. इस दौरान दिनेश यादव और उनके साथियों द्वारा गाड़ी का रास्ता रोककर अवैध वसूली और रास्ता रोकने का काम करते है. कहते है कि पैसे नहीं दिये तो तुम्हे झूठे मुकदमे में फंसा दिया जायेगा. ग्रामीणों का मानना है कि दिनेश यादव खुद अवैध रूप से रेत का कारोबार करते है. जिसके कई ट्रैक्टर चल रहे है. गत दिनों दिनेश यादव ने रेत कंपनी के खिलाफ एसपी और कमिश्रर से झूठी शिकायत की है, ताकि कंपनी के कर्मचारियों को परेशान किया जाये. अब रेत कंपनी ने दिनेश यादव के खिलाफ बीजादेही थाने में शिकायत कर कार्रवाही की मांग की है.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.