Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

दुष्टों की कमी नहीं जहां एक पेड़ मां के नाम वहीं एक हरे भरे फलदार वृक्ष की हत्या.

Media Center News

12pm 24अगस्त पाथाखेड़ा.  हरा भरा  घर आँगन कौन नहीं चाहता एक तरफ सरकार एक पेड़ मां के नाम लगा रहीं है. जागरूक लोग भी आगे होकर इस अभियान में बड़चड़ कर हिस्सा लें रहें है . वहीं दूसरी ओर कुछ बददिमागी हरे भरे पेड़ काट रहें है. इस तरह के मामलों को नजरअंदाज करना या हल्के में लेना ठीक नहीं है प्राप्त जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा के डीलिंग केम्प क्षेत्र वार्ड क्रमांक 28 में  एक हरा भरा फलदार कटहल का बड़ा वृक्ष किसी करन नामक व्यक्ति के द्वारा बिना किसी कारण काट दिया गया है. इस बात की शिकायत   कांग्रेस नेत्री सविता बिश्वास के द्वारा सी एम हेल्पलाइन में की गई. जिसमे नगर पालिका परिषद सारणी के द्वारा अपने पत्र क्रमांक 2024/ 101 के माध्यम से अनावेदक को नोटिस जारी किया गया है. जानकार बताते हैं कि इस मामले में थाने में भी शिकायत होना चाहिए. ताकि ऐसे लोगों को सबक मिल सके. एक तरफ नगरपालिका ने जहां इस कृत्य को आपराधिक माना है. वही अनावेदक को इसके निराकरण करने के लिए भी समझाईस दी है. निराकरण नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी जारी कर दी है. जानकारों का कहना है कि कायदे से इस प्रकरण में जाँच होकर अपराधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए. जिससे कि इस टाइप के लोगों के लिए यह प्रकरण एक मिसाल बने. और लोग हरे भरे पेड़ ना काटें.by nbn umakant sharma


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.