उमाकांत शर्मा बैतूल सटोरिओं के ठिकाने पर धरपकड़ के बाद 06 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी। तीन को सस्पेंड, तीन को लाईन अटैच किया गया। वहीं टीआई को नोटिस भी दिया गया है। यह सब देखने के बाद शहर में सट्टे के खेल को समझने वाले लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह पप्पू पट्टी और शोयेब के ठिकानों पर भी पुलिस दबिश दे और धरपकड़ करें तो कोतवाली में कोई पुलिसकर्मी ही नहीं बचेगा सब निपट जाएंगे? हालांकि ऐसा नहीं है कुछ ज्यादा जानकारों लोगों की ऐसी राय है l
फिर भी इसको लेकर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को भी सोचना चाहिए।जिले में जिस पैमाने पर अवैध शराब व जुआ सट्टा चलता आ रहा है वह बिना पुलिस संरक्षण के संभव नहीं है। कप्तान ने अपनी पोस्टिंग के समय ही सभी थाना प्रभारियों को बकायदा सूचित
किया था कि किसी भी सूरत में सट्टा जुंआ व अवैध शराब गांजा जैसे अवैध धंधे नहीं चलना चाहिए।
एएसपी नीरज सोनी के नेतृत्व में चल रहे शराब जूँआ सट्टा धरपकड़ अभियान में एसआई वंशज श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने लल्ली चौक पर रात 8 बजे पप्पू पाल के ठिकाने पर दबिश दी। जिसमें सट्टा पट्टी लिखते मय राशि के रंगे हाथों पकड़ा गया। एसपी की टीम द्वारा की गई कार्रवाई से कोतवाली पुलिस की पोल खुल गई है। इस मामले में कोतवाली पुलिस के 3 आरक्षकों को निलंबित कर दिया है, जबकि टीआई अजय सोनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। एसपी की कार्यवाही से सटोरियों में हडक़ंप मचा हुआ है।
वहीं अवैध शराब परिवहन करने वालों पर एंव बेचने वालों पर कार्यवाही जारी रहेगी.