Latest Posts
हीरापुर उपसरपंच को हटाने की प्रक्रिया तेज जल्द होंगी कार्यवाही!आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।

नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों कों किया गया गिरफ्तार

Media Center News

पुलिस अधीक्षक बैतूल  सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में एवं श्री अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नीरज सोनी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रस्टि भार्गव के मार्गदर्शन में फरियादी लोकेश कुमार नामदेव पिता श्री शंकरलाल नामदेव उम्र 39 वर्ष निवासी पतीआपुरा शाहपुर जिला बैतूल की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए कुल 05 आरोपीगणों विशाल जैसवाल, प्रेमचंद्र जैसवाल, सुशीला जैसवाल, अंजना जैसवाल एवं शुभम जोशी को आवेदक गण से छल कपट और बेईमानी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार करके शासकीय नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रूपये हड़प कर लेने की वारदात घटित करने पर गिरफ्तार किया गया

दिनांक 09.05.2023 को फरियादी गण लोकेश कुमार नामदेव वल्द श्री शंकरलाल नामदेव उम्र 39 वर्ष निवासी पतौआपुरा शाहपुर तह शाहपुर जिला बैतूल 2 मुकेश नामदेव वल्द स्व. श्री खेमचंद नामदेव उम्र 38 वर्ष निवासी भैसदेही तह भैसदेही जिला बैतूल द्वारा गंज थाना बैतूल में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर आरोपीगणों विशाल जैसवाल, प्रेमचंद्र जैसवाल, सुशीला जैसवाल, अंजना जैसवाल के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई कि आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ताओं से म.प्र. शिक्षा बोर्ड भोपाल में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की गई एवं कुल राशि सात लाख अस्सी हजार रु. ( 7.80,000 रू.) हड़प कर लिये है, जिसकी शिकायत पर थाना गंज बैतूल में अपराध क्रमांक 161/23 धारा 420, 467, 468, 470, 471, 34 भादवि एवं थाना बैतूल बाजार में अपराध क्रमांक 218/23 धारा 420, 467, 468, 470, 471, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, दौराने विवेचना कार्यवाही करते हुए गंज पुलिस एवं बैतूल बाजार पुलिस द्वारा पाँचों आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी विशाल जैसवाल के कब्जे से फर्जी सील, दो मोबाइल फोन, लैपटाप, फर्जी नियुक्ति पत्र एवं अन्य अवैध रूप से तैयार किए गये फर्जी दस्तावेजों को जप्त किया गया है एवं एक अन्य सह आरोपी शुभम जोशी निवासी भोपाल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कम्प्यूटर सीपीयू एवं प्रिंटर जप्त किया गया। प्रकरण की अग्रिम विवेचना जारी है। प्रकरण के आरोपी गण को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा हैं।

कार्यवाही में निरीक्षक ए.बी.मर्सकोले, उप निरी. रवि शाक्य, उनि मोनिका पटले, उनि फतेबहादूर, सउनि प्रवीण पचोरी, सउनि उमेश बिल्लारे, सउनि मेघराज लोहिया, प्रआर. 351 संदीप इमना, प्रआर. 1637 उमेश टेकाम, आर. 572 अतुल, आर.495 सुभाष, म. आर. 252 मनीषा, म. आर. 371 रीना की विशेष भूमिका रही।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.