Latest Posts
हीरापुर उपसरपंच को हटाने की प्रक्रिया तेज जल्द होंगी कार्यवाही!आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।

 ट्रेक्टर ट्राली से अवैध रेत परिवहन करते आरोपी को किया गिरफ्तार

Media Center News

पुलिस अधीक्षक बैतूल  सिध्दार्थ चौधरी के निर्देशन में एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक  नीरज सोनी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारणी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में थाना चोपना जिला बैतूल पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत उत्खन्न / अवैध रेत परिवहन अपराधो के खिलाफ कार्यवाही करते हुये थाना चोपना जिला बैतूल द्वारा तवा पुल से शिवसागर जाने वाले पहले मोड ग्राम शिवसागर में ट्रेक्टर ट्राली से अवैध रेत परिवहन करते आरोपी सहित ट्रैक्टर ट्राली पकड़ कर जप्त किया . 07/05/23 के रात्री में मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शिवसागर से कुछ लोग बांसपुर घोडाडोंगरी में ट्रेक्टर ट्राली से अवैध रूप से रेत ले जा रहे है सूचना मिलते हीं पुलिस ग्राम शिवसागर के आगे तवा नदि के पास मोड पर पहुंचे तो एक ट्रेक्टर ट्राली का चालक ट्रैक्टर चलाकर बांसपुर तरफ जा रहा था जिसे रोका गया जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेरा बंदी कर पकड़ा ट्रेक्टर में लगी ट्राली चैक किया जिसमें रेत फुल ऊपर ढाले तक भरी थी ट्रेक्टर चालक का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम विनोद कास्दे पिता भंगी कार उम्र 21 साल निवासी बंसपुर चौकी घोड़ाडोंगरी थाना सारणी का रहना बताया   सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार “ट्रेक्टर किसी रमेश मंडल ” का होना बताया जा रहा है. ड्राइवर से रेत रायलटी का पूंछने पर नहीं होना बताया जिसका कृत्य धारा 379, भादवि 3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 का घटित करना पाया जाने से मौके पर आरोपी पावर ट्रेक ट्रेक्टर क्रमांक MH28 AJ8625 का चालक के कब्जे से उक्त ट्रेक्टर ट्राली जिसमे 03 तीन घन मीटर कीमती 4000 रूपये सहित मौके पर समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया ट्रेक्टर ट्राली के चालक के विरूध्द धारा 379, भादवि 3 सार्वजनिक संपत्ति 1984 का कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। नुकसान नाम आरोपी विनोद कास्दे पिता भंगी कास्दे उम्र 21 साल निवासी बांसपुर चौकी घोडाडोंगरी थाना सारणी निवारण अधिनियम

उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका थाना प्रभारी उप निरीक्षक छत्रपाल छुर्वे, सउनि संतोष सिंह नागवे, आरक्षक 666 कमलनाथ चौरे, आरक्षक 613 प्रिंस अहिरवार की सराहनीय भूमिका रही है।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.