Latest Posts
हीरापुर उपसरपंच को हटाने की प्रक्रिया तेज जल्द होंगी कार्यवाही!आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।

गांव गांव बिकती मदिरा . मदमस्त कंगाल ठेकेदार मालामाल

Media Center News

फा. फो.    उमाकांत शर्मा बैतूल….शाहपुर  चोपना  थाना क्षेत्र के प्रत्येक गांव में अवैध रूप से परिवहन कर शराब पहुंचाई जाती है हर गांव में दो या तीन दुकानें होती है जिन पर शराब बिकती है आपको आसानी से मिल जाएंगी. इन दुकानों तक शराब माफिया स्वयं के वाहनों से शराब का परिवहन कर बकायदे घर पहुंच सेवा कर शराब बेची जाती है शाम के समय कुछ गांव का आलम यह है कि गांव के बच्चों युवा वृद्ध सब नशे की हालत में होते हैं. ठेकेदार नुमा शराब माफियाओ द्वारा गांव गांव में शराब परोस कर सिर्फ माल कमाने के चक्कर में यह कुकृत्य किया जा रहा है, आसानी से शराब उपलब्ध हो जाने की वजह से बच्चे व युवा नशे के शिकार हो रहे हैं, वहीं शराब की वजह से महिलाएं बेहद परेशान है आये दिन लड़ाई झगड़े होते है,नशे की वजह से अपराधो का ग्राफ बढ़ सकता है.प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर भौरा चोपना क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामो मे शराब माफियाओ के परमानेंट लोग शराब बेचने का काम कर रहें है.

ऐसा नहीं है कि आबकारी व पुलिस विभाग को इन सब  की जानकारी नहीं है समय-समय पर पुलिस द्वारा खानापूर्ति करने के लिये एक दो छोटे-मोटे मामले बना दिए जाते हैं

वही चोपना क्षेत्र की बात की जाए तो होटल किराना स्टोर नुमा शराब बिक्री केंद्र आपको मिल जावेंगे इत्यादि आपको मिल जाएंगे अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए पुलिस को सर्च ऑपरेशन चलाना चाहिए जिससे शराब माफियाओं की धरपकड़ तेजी से होंगी. शराब का अवैध परिवहन करने वालो पर भी शिकंजा कसा जाना चाहिए.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.