Latest Posts
हीरापुर उपसरपंच को हटाने की प्रक्रिया तेज जल्द होंगी कार्यवाही!आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।

हर घर अफसर घर घर अफसर बोली डिप्टी कलेक्टर!

Media Center News

  • उमाकांत शर्मा बैतूल 26 जून आमला              सभी धर्मों के सम्मेलन के साथ निशा बांगरे की सफल लॉन्चिंग बैतूल जिले के आमला में सर्व धर्म शांति सभा का आयोजन 25 जून को किया गया था जिसमें देश और विदेश से आए मेहमानों ने शिरकत की. आठ हजार सिटिंग के अलावा नीचे बैठक व्यवस्था सहित पीछे खड़ी जनमानस की अपार भीड़ ने इस कार्यक्रम को सफल होने का प्रमाण पत्र दे दिया है. यानि निशा बांगरे को इसका क्रेडिट मिला. एक-दो धर्म नहीं बल्कि सर्व धर्म के साथ निशा ने बैतूल जिले के आमला विधानसभा क्षेत्र में अपनी जोरदार लॉन्चिंग कर ली है. यदि हम एक एक बातों पर गौर करें तो बड़ा ही शिष्टाचार युक्त वातावरण में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ सर्वप्रथम राष्ट्रगान जन मन गण एवं उसके पश्चात पूर्व सैनिकों द्वारा दी गई सलामी के साथ देशभक्ति वाले माहौल के साथ सर्व धर्म शांति सम्मेलन कार्यक्रम की शुरुआत हुई.  अंत मे संविधान कि प्रस्तावना पढ़ी गई , व बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने  की शपथ ली गई. हर घर अफसर घर घर अफसर का नारा गुंजा.

इस कार्यक्रम से पूर्व निशा बांगरे के नवनिर्मित आवास में देशी विदेशी मेहमान बड़ी संख्या मे पहुंचे। सर्वधर्म प्रार्थना करने के उपरांत गृह प्रवेश किया.

  • फिर शुरू हुआ विश्व सर्व धर्म शांति सभा का सम्मेलन देश के सभी धर्मों के मानने वाले गुरु स्वरूप मंचासीन हुए विदेशी मेहमानों में श्रीलंका के न्यायमंत्री सहित बांग्लादेश, म्यांमार, दुबई, व्हियतनाम, साउथ कोरिया, थाईलैंड और अन्य देशी व विदेशी मेहमानो की उपस्थिति रहीं. सर्वधर्म सम्मेलन मे लगभग पंद्रह हजार लोगों की उपस्थिति बताई जा रही है कुछ लोगों का अनुमान बल्कि इससे ज्यादा है. यह कार्यक्रम न हो इसके लिए प्रशासन ने कई हथकंडे अपनाए . यहां तक की अनुमति भी नहीं दी गई कार्यक्रम सफल न हो इसके भी प्रयास किये गए बावजूद इसके जनमानस की अपार भीड़ ने निशा को आमला में स्थापित कर ही दिया है. पिछले 3 सालों के दौरान आमला की राजनीतिक चर्चा में निशा बांगरे का नाम सर्वाधिक चर्चित रहा. पिछले तीन महीने में बैतूल जिले में सर्वाधिक चर्चित रही एंव पिछले 4 दिनो से प्रदेश की राजनीति मैं सबसे चर्चित शख्सियत के रूप में आई. पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे जिसकी चर्चा होती है वही चर्चित भी होता है. उनके इस्तीफे के बाद उनके प्रति लोगों की सहानुभूति बड़ी है फिर कार्यक्रम की विधिवत अनुमति ना मिलना भोपाल के शासकीय आवास को खाली कराने का नोटिस जारी होना इत्यादि इत्यादि ने निशा के प्रति लोगों की उमड़ने वाली सहानुभूति को मानो बूस्टर डोज मिल गया. . मंच से निशा बांगरे ने जनमानस को संबोधित करना प्रारंभ किया तो लग रहा था कि कोई अनुभवी राजनीतिज्ञ कुशल वक्ता बोल रही हो. इससे उन्होंने अपनी राजनीतिक कुशलता योग्यता व दूरदर्शिता का परिचय तो दे ही दिया है. कुछ लोग इसे चुनावी एजेंडा बता रहे हैं लोग गलत भी नहीं है.. किन्तु सरकारी नौकरी से इस्तीफा देकर कई लोग चुनाव लड़ चुके हैं इतिहास में यह पहली बार नहीं हो रहा है. निशा संविधान विश्वास करती है वें मध्यप्रदेश की मूल निवासी है संविधान के अनुसार वें प्रदेश मे कहीं से भी चुनाव लड़ सकती है आमला मे रहीं है अब घर भी है. वे चुनाव लड़ती है तो इसमें असंवैधानिक क्या है.? किन्तु व्यक्तिगत या किसी भी मंच से उन्होंने चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं जताई है. सभी रुझानों को देखने के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का उनके पक्ष मे सहानुभूति वाला बयान आने से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस उन्हें आंमला विधानसभा क्षेत्र से टिकट दे सकती है लेकिन राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है .समाज सेवा करना है तो राजनीती से बेहतर प्लेटफार्म कोई हो ही नहीं सकता नहीं है इसीलिए तो लोग सरकारी बंधन से मुक्त हो कर राजनीती के मैदान मे उतरते है. निशा बांगरे ने यह कभी नहीं कहा की वें राजनीती करेगी या चुनाव लड़ेगी और अगर राजनीती मे आती भी है तो किस पार्टी मे जायेंगी यह सब बहुत स्पष्ट तय नहीं दिख रहा. लेकिन यें पब्लिक है यें सब जानती है. की मैडम के कदम किस दिशा मे पड़ रहें है अगला कदम क्या होगा. खैर जो भी हो लेकिन मैडम ने अपने आप को इस काबिल जरूर बना कर तैयार कर लिया है कि वें जिस भी पार्टी के साथ जाएंगी वह पार्टी आमला मे मजबूती के साथ खड़ी होंगी.

Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.