चोपना। विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत आमाडोह पहुंची. यात्रा के तहत अधिकारियों ने सरकार की योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरूक किया. यूनियन बैंक बगडोना शाखा द्वारा जन-धन योजना के बारे में जानकारी दी. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा विश्वकर्मा योजना की जानकारी देते हुए बताया कि छोटे किसानों को उद्योग जैसे मछली पालन, पशु पालन का लाभ उठाने के लिए बैंक की तरफ से 5 प्रतिशत की ब्याज दर पर ऋण दिया जा रहा है. किसान इसका लाभ उठा सकते है. सरकार की तरफ से जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन, सुरक्षा बीमा, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है. भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि तपन विश्वास, सीमा विश्वास, जनपद सदस्य सुचित्रा मंडल, सरपंच मीरा कासदे मंडल सहित कई लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वजीत सरकार, रंजीत मंडल, रामप्रसाद मंडल ग्राम पंचायत सचिव जोगानंद मालाकार सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
Get real time updates directly on you device, subscribe now.