बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच का चोपना में शुभारंभ।

किसी एक बैंक पर निर्भर नहीं रहना होगा मोनोपल्ली खत्म होंगी

Media Center News

     चोपना    :18 जनवरी  ग्राम चोपना में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा का शुभारंभ  शाहपुर  शाखा के  मैनेजर एंव चोपना के नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। चोपना में बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा खुलने से इस क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सुविधाएं ज्यादा मिलने लगेगी किसी एक बैंक पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

इससे पूर्व चोपना में मात्र एक बैंक यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की ब्रांच है. क्षेत्र बड़ा होने के कारण एक बैंक से लोगों का काम नहीं चल रहा था. बहुत पहले से लोगों को उम्मीद थी कि कोई और बैंक की शाखा चोपना में खुले. लोगों मैं इस बात की खुशी  है कि देर ही सही किन्तु कोई बैंक की शाखा प्रारंभ तो हुई.

चोपना में और भी बैंको नें अपनी ब्राँच शुरू करने का मन बनाया है भविष्य में चोपना क्षेत्र में बहुत से बैंक होंगे.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.