Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

चिखलार के पास दो कारों कीआपस मे भिड़ंत

Media Center News

 

 

 

 

बैतूल 22फरवरी

रानीपुर रोड चिखलार के पास दो कारों की आपस में भिडंत हो गई। हालांकि इस हादसे में कार सवारों को हल्की चोटे आई है, लेकिन हादसे के बाद मारुती वैगेनार कार चालक बिना रूके वहां से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विपरीत दिशा से आती हुई दो कार आपस में टकरा गई। इसमें बैतूल से रानीपुर की तरफ जाती हुई वैगनार सिल्वर कलर कार वाहन क्रमांक एमएच 04 जीडी 6228 का वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वेगैनार गाड़ी मे देशी और जंगली सुअर मौजूद थे। जिसमें दो मृत और तीन जीवित पाये गये। सूत्रों के मुताबिक इस वाहन का वाहन मालिक चालक शांतिपुर निवासी राजकुमार बाला है। जो कि पिछले कई सालों से अपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। डीजल चोरी, अवैध शराब, वन विभाग के मामले इत्यादि। बैतूल पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। आगे की जांच जारी है। सूत्रों ने यह भी बताया कि आरोपी जंगली सुअर का मांस बेचने का व्यवसाय भी करता है। देशी सुअर के मांस के साथ जंगली सुअर का मांस भी उपलब्ध कराता है। इसके तार महाराष्ट्र के अमरावती और परतवाड़ा से जुड़े हुए है। पुलिस सूक्ष्मता से अगर जांच करे तो सच सामने खुलकर आ जायेगा। फिलहाल वन विभाग की टीम और पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश कर रही है। बैतूल थाना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि  वन विभाग की टीम कों भी बुलवाया गया है जल्द ही उचित कार्यवाही की जावेगी..


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.