शाहपुर, बैतूल। एक विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा सनातन धर्म की धार्मिक गतिविधियों पर अशोभनीय टिप्पणी करने से धार्मिक भावनाएं आहत होने पर सकल हिंदू समाज ने थाना प्रभारी शाहपुर से कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को सकल हिंदू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी शाहपुर को एक आवेदन सौंपा, जिसमें कहा गया है कि नगर में प्रतिदिन प्रातः काल मातृ शक्तियों द्वारा हिंदू धर्म जागरण हेतु प्रभात फेरी निकाली जाती है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार प्रसारित किया जाता रहा है। उस वीडियो पर एक व्यक्ति ने कमेंट किया है, जिससे सनातन धर्म की भावना आहत हुई है।
सकल हिंदू समाज ने थाना प्रभारी से मांग की है कि उक्त व्यक्ति पर शीघ्र अतिशीघ्घ्र उचित दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि नगर में धार्मिक सौहाद्र का वातावरण बना रहे। यदि कार्रवाई नहीं की जाती है, तो नगर में इस विषय को लेकर वृहद आंदोलन किया जाएगा।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि वह पूरे मामले की जांच कर रहे है जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.
( शीतल परसाई शाहपुर )
