रीता सरदार चोपना /बैतूल पुनर्वास क्षेत्र चोपना में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया है. अनारती राय ने बताया कि आयोजक-श्री भवानी शंकर विश्वास, विष्णु विश्वास, निवासी चोपना 3 के द्वारा यह भव्य आयोजन किया गया है, 15 अप्रेल से प्रारम्भ भागवत कथा का प्रथम दिन कलश यात्रा बहुत ही हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ किया गया जिसमें सभी भक्तजनों ने कलश लेकर पूरे गांव में घूमे । कथा वाचिका बाल विदुषी राधा
स्वरूपा अनन्या शर्मा सिवनी मालवा जिला नर्मदा पुरम ( होशंगाबाद) के द्वारा भगवान की कथा का वाचन किया जा रहा है, भागवत भगवान की भक्ति धारा बालविदुषी अनन्या के कंठ से लगातार बह रही है, वे उभरती हुई सफल कथावाचक है जिन्हे सुनने बड़ी संख्या मे भक्त पहुंच रहें. विश्वास परिवार ने सभी भक्तों का अभिवादन किया, एंव निवेदन किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या मे भक्तिरस का आंनद लेने चोपना पहुंचे.
Get real time updates directly on you device, subscribe now.
Prev Post