Latest Posts
हीरापुर उपसरपंच को हटाने की प्रक्रिया तेज जल्द होंगी कार्यवाही!आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।

पुलिस की सक्रियता से दलालों के चुंगल से 80 गौवंश मुक्त

एसपी के निर्देश पर हुई कार्यवाही

Media Center News

बेतूल मप्र l महाराष्ट्र कत्लखाने भेजने के लिए करीब एक सैकड़ा गौवंश इकट्ठा किए गए थे जंहा से पुलिस ने इन गौवंशों को द्लालो के चुंगल से मुक्त कराया है.पत्रकार उमाकांत शर्मा व महफूज खान की सूचना पर एस पी बैतूल ने की त्वरित कार्यवाही सोमवार की दोपहर को बैतूल बाजार में गणेश घाट के ऊपर मरही माता मंदिर के पास करीब तीन ठिकानों पर गौवंश इकट्ठा किए गए थे जिन्हे रात में ट्रक से भरकर महाराष्ट्र कत्लखाने भेजा जाना था लेकिन पुलिस को इसकी सूचना लग गई और कोतवाली,गंज और बैतूल बाजार थाने की पुलिस टीम ने नागरिकों के साथ मिलकर इन सभी गौवंश को दलालों के चुंगल से छुड़ाकर नगर परिषद बैतूल बाजार की गौशाला में रखा है l

कोतवाली टी आई अजय सोनी ने बताया की पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई है l श्री सोनी ने बताया की पुलिस को जानकारी मिली थी की बैतूल बाजार के कुछ दलालों ने दो तीन जगहों पर गौवंश इकट्ठा कर उन्हे भूखे प्यासे बांध कर रखा था जिन्हे रात में ट्रक से भरकर महाराष्ट्र कत्लखाने भेजा जाना था तीनो थाने से टीम बनाई गई और एक साथ मौके पर कार्यवाही की गई थी चूंकि गौवंश ज्यादा थे और पुलिसकर्मी कम थे इसलिए बैतूल बाजार नगर के नागरिकों और गौरक्षकों की मदद ली गई थी l सभी गौवंश को इकट्ठा कर तीन घंटे की मशक्कत कर नगर के बीच से सभी गौवंश को नगर परिषद के मंगल भवन स्थित गौ शाला में लाया गया जंहा सभी गौवंश का मेडिकल कराकर उनके चारे पानी की व्यवस्था की गई l इस कार्यवाही के दौरान दलाल मौके से फरार हो गए l

 

सोमवार को बैलबाजार से खरीदकर लाए जाते है गौवंश

 

प्रति सोमवार को बैतूल में लगने वाले बैल बाजार से बैतूल बाजार के कई दलाल गौवंश को खरीदकर दो दो गौवंश को कुछ लोगों द्वारा पैसे देकर गौवंश को लेकर बैतूल बाजार लाया जाता है l और यंहा से ट्रक में भरकर महाराष्ट्र कत्लखाने भेजा जाता है l लम्बे समय से यह गोरख धंधा यंहा फलफूल रहा था जिस पर पहली बार इतनी बड़ी कार्यवाही हुई है l पुलिस ने मौके से एक मोटर साइकिल बरामद कर कार्यवाही कर रही है l

 

इस मामले में एस पी सिद्धार्थ चौधरी का कहना है की बैतूल बाजार इलाके में कुछ लोगों द्वारा गौवंश इकट्ठा किए गए थे जिन्हे महाराष्ट्र भेजे जाने की शंका थी जिसके लिए कोतवाली टी आई और गंज टी आई ए बी मर्शकोले ,बैतूल बाजार एस आई फतेह बहादुर की मौके पर भेजा गया था जिन्होंने नागरिकों के साथ मिलकर कार्यवाही कर करीब 80 गौवंश को सुरक्षित बरामद कर गौशाला में रखा गया है और गौवंश तस्करों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है l


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.