बैतूल।। 4 नवंबर कांग्रेस चुंनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार विधान सभा चुनावों के द्रष्टिगत रखते हुए शनिवार कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा की मौजूदगी में बैतूल बाजार में कांग्रेस कार्यालय का भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यालय का शुभारंभ नगर के उन वरिष्ठ कांग्रेस जनों के हाथों कराया गया। जिन्होंने स्व, विनोद डागा के कंधे से कंधा मिलाकर आज भी क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती के साथ खड़ा कर रखा है।
इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने अपने पिता स्व, विनोद डागा को याद करते हुए कहा कि, पिछले चुनावों में मेरे पिता मेरी शक्ति और सम्बल बढाने के लिए मौजूद थे। लेकिन आज उनके ना रहते उनके मित्र और नगर के बुजुर्ग मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप बुजुर्गों के आशीर्वाद से में अपना लक्ष्य हासिल कर पाऊंगा। कांग्रेस चुंनाव कार्यालय का शुभारंभ डॉ. राधिका प्रसाद वर्मा जी के मकान में शिवचरण जी लोनारे (शिक्षक) एंव द्वारका राठौर जी , गजानंद वर्मा जी, पंडित नरेंद्र शुक्ला जी , जितेंद्र चौधरी जी, उमेश कुमार वर्मा जी द्वारा फीता काट कर किया गया । उद्घाटन में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल थे। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने यह अपील की है कि सभी कार्यकर्ता इस चुंनाव में एक जुट होकर काम कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करें इस दौरान उन्होंने सभी से विजयी आशीर्वाद भी ग्रहण किया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से रामेश्वर राठौर, नारायण बारंगे, उमेश राठौर, बाबा गोहिते, अर्जुन वर्मा, अनिल वर्मा सतीश वर्मा, शंभू वर्मा, राधेश्याम वर्मा , भोजराज काले, बिल्लू गुप्ता, मुन्ना गुरुजी, पटेल साहब, वीरेंद्र पांडे, देवेंद्र झरखेडे, सुभाष राठौर, ओम वर्मा, ओमप्रकाश लोनारे, राजू मालवीय, हंसू वर्मा बाबूजी, मुन्नालाल डागा, मनोज वर्मा अर्जुन कोडले, राम शुक्ला, पप्पू चौधरी, बबली वर्मा, महेश वर्मा , गुड्डू वर्मा, पिल्लू दुबे, नर्मदा प्रसाद चौधरी, नीतू वर्मा सलिल राठौर, मनोज वर्मा, गौरव पवार, वीरेंद्र बालू वर्मा,बब्बा राठौर, सोनू पवार, गोलमन बड़ोनिया, रवि लोनारे,मोंटी चौधरी,रितेश वर्मा,छोटू पटेल,सुधीर कोकने समेत तमाम कांग्रेस जन उपस्तिथ थे।


