आमला 4 नवंबर भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेश पंडागरे के प्रचार मे युवाओं की टीम भी पूरी मुस्तैदी से जुट गई है। जबकि विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ट के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी अंचल मे अलसुबह से देर रात तक जनसंपंर्क कर भाजपा के पक्ष मे मतदान की अपील करते नजर आ रहे है। वही भाजपा के हवाईपट्टी स्थित कार्यालय के अलावा मेन मार्केट आमला मे चुनाव प्रबंधन एवं क्रियान्वयन के लिए कार्यालय शुरू किया गया। शनिवार को इस कार्यालय का उद्घाटन पूर्व सांसद सुभाष आहूजा पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र कपूर नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर वरिष्ठ भाजपा नेता मिश्रीलाल राठौर सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी मे हुआ।