Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

दिल्ली में खिला बैतूल जिला के पाथाखेड़ा का गुलाब

वर्तमान में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला में पदस्थ है डॉक्टर गुलाब खातरकर

Media Center News

इंडियन एसोसिएशन ऑफ एपिडमियोलॉजिस्ट (आइएई) की 14वीं नेशनल कांफ्रेंस 7-8 मार्च को नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल दिल्ली में आयोजित हुई। इसमें बैतूल जिला बयावाड़ी गांव के मूल , डबल्यू सी एल पाथाखेड़ा हायर सेकेण्डरी स्कूल से पढ़े वर्तमान मे स्वास्थ्य विभाग जिला नरसिंहपुर में पदस्थ डॉ. गुलाब खातरकर समेत देशभर के करीब पांच सौ से अधिक महामारी विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। अंतिम दिन आउटब्रेक इन्वेस्टिगेशन में डॉ. खातरकर को आउटब्रेक इंवेस्टिगेशन (प्रकोप जांच) में पहला पुरस्कार दिया गया। दूसरे स्थान पर मप्र भोपाल की हीं डॉ. सेव्या रहीं। साइंटिफिक कमेटी द्वारा चयनित प्रथम पुरस्कार के रूप में डॉ. गुलाब खातरकर को एनसीडीसी ने 15 हजार रुपए नकद के साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। बता दें कि कोरोना महामारी से लेकर अब तक विभिन्न संक्रमणों की व्यवस्थित पहचान व दस्तावेज संधारण के अलावा इनके जिले में प्रसार को रोकने में डॉ. खातरकर का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उनके कामों को नरसिंहपुर और बैतूल जिला से लेकर प्रदेशस्तर तक सराहा जा रहा है. उनके शुभचिंतको और मित्रों नें बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की है


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.