Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

मरामझिरी बैतूल शहरी क्षेत्र की सबसे लापरवाह पंचायत

Media Center News

बैतूल. 24  फ़रवरी  ग्रामीण इलाकों में नल से पानी की सुविधा मुहैया कराने के लिए जल जीवन मिशन (जेजेएम) की शुरुआत की गई है. इस मिशन का मकसद साल 2024 तक हर ग्रामीण घर में नल से पानी पहुंचाना है. किन्तु .शहरी क्षेत्र की सबसे लापरवाह पंचायत मरामझिरी बैतूल शहर के गौठाना और चक्कर रोड़ का बड़ा क्षेत्र मरामझिरी पंचायत के अंतर्गत आता है. किन्तु इस क्षेत्र के रहवासी जरूरी सुविधाओं से वँचित है ओर जो सुविधाएं उपलब्ध है उसे पंचायत कर्मी अपनी घोर लापरवाही से पब्लिक को वँचित रख रहें है. पानी की समस्या को लेकर गोठाना क्षेत्र मे अक्सर परेशानी होती है. पंचायत के सरपंच और सचिव नें रहवासियों के लिये बेहतर व्यवस्था बनाने के लिये बाहर से कुछ कर्मचारी भी पंचायत मे मासिक वेतन पर नियुक्त किये है. किन्तु नियुक्त कर्मचारीगण घोर लापरवाह है. बिना पंचायत को बताये मनमर्जी से छुट्टी चले जाते है. वार्डो की जनता बिना पानी के परेशान होती रहती है. सचिव और सरपंच का इन कर्मचारियों पर नियंत्रण नहीं है. जब मर्जी तब काम पर आयेंगे,जब पानी चालू करना है करेंगे नहीं तो नहीं करेंगे. अपने फोन बंद कर लेंगे या उठाएंगे नहीं, नहीं तो किसी और के हाथ मे मोबाईल पकड़ा देते है. इन कर्मियों की इतनी ज्यादा मनमानी से जनता परेशान है. लोगों का कहना है की यह लोग नहीं सुधरते है तो इन्हे हटाकर दूसरे लोगो की नियुक्त करों. इन कर्मियों नें कुछ घरों मे दो दो नल कनेक्शन अलग अलग लाइन से तक दें डाले.ताकि उन लोगों के घर प्रतिदिन नल आवे. सरपंच नें बताया की अक्सर यह लोग बिना बताये छुट्टी कर लेते है. और मेरा भी फोन नहीं उठाते. यदि जल्द नहीं सुधरे तो दूसरे कर्मचारियों को न्युक्त करेंगे. जनपद पंचायत के सी ई ओ से भी इस विषय मे बात की जा रहीं है.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.