चोपना क्षेत्र का प्रत्येक बंगाली दिल से कांग्रेसी है – राहुल उइके

Media Center News

प्रत्येक बंगाली दिल से कांग्रेसी है. मै सबका सम्मान करता हूं. – राहुल उइके

 उमाकांत शर्मा   बैतूल   6 नवंबर    शाहपुर    रविवार  को पत्रकारों से चर्चा के दौरान विधानसभा घोड़ाडोंगरी क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके ने बताया कि चोपना क्षेत्र के 32 गांव में रहने वाले जितने भी बंगाली समाज के लोग हैं. वह सभी मेरे अपने हैं.

प्रत्येक बंगाली के मन में कांग्रेस बसती है. कांग्रेस की वजह से ही वह आज प्रत्येक  बंगाली परिवार 5 एकड़ भूमि पर काबिज है.. भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की सह्रदय नीति का परिणाम है कि आज 32 गांव मैं बंगाली समाज बसता है और फला फूला है .

बीते 20 वर्षों से राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं होने से बंगाली समाज कई चीजों से वंचित है, कई लोगों के पट्टे नहीं बने हैं, कई पीड़ितों तो को आज तक भूमि नहीं मिल पाई है. बंदोबस्त व्यवस्था सरकार नें नहीं की,

सभी बंगाली भाइयों को सामान्य जाती वर्ग मे रखा गया है जिससे उन्हें किसी भी प्रकार का आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाता है.

मैं राहुल उइके आप सभी बंगाली भाइयों से शपथ लेता हूं कि यदि आप मुझे इस चुनाव में सहयोग करते हैं तो मेरा सर्वप्रथम कार्य आप लोगों की समस्याओं को खत्म करना होगा. इस क्षेत्र में खनिज रेत की चोरियां भी बहुत होती है. पूरे जिले की खनिज की राजस्व की व्यवस्था जुटाने मे चोपना क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

मैं वचन देता हूं कि सब कुछ दुरुस्त कर दूंगा. आप सभी लोग मुझे सहयोग करें और इस क्षेत्र से कांग्रेस को विजय बनाएं हम कांग्रेस में भी यहां नए युवाओं को भी तवज्जो देंगे यही मेरा कहना है सभी भाई बंगाली भाइयों को मेरा नमस्कार 🙏


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.