Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख ने मासोद मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में किया जनसंपर्क

Media Center News

 

मुलताई   6 नवंबर    भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख ने 5 नवंबर  रविवार को मासोद मंडल के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किया जनसंपर्क। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख को जनता से अपार जनसमर्थन मिला।

जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा हैं वैसे वैसे भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख ने अपने जनसंपर्क को भी बड़ा दिया हैं। भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख के साथ पूरी भाजपा संगठन की टीम जनसंपर्क में जुटी हुई हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर बहुत उत्साह हैं और यही उत्साह जनता में भी नजर आ रहा हैं।

मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख ने उनके द्वारा किए कार्यों की चर्चा और भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को दी और बताया कि भाजपा जो बोलती हैं वो करती हैं। उन्होंने उनके कार्यकाल के दौरान निर्मित मुलताई भैसदेही सड़क बनाने की बात कही और बताया उनके कार्यकाल में ऐसी छोटी बड़ी सभी प्रकार की सड़को का बड़ी संख्या में निर्माण करवाया गया और ग्रामों को पक्की सड़क से जोड़ा गया। इतना ही नहीं पट्टन विकासखंड में घाटबिरोली जलाशय, राखीढाना जलाशय, वर्धा मध्यम परियोजना के तहत निर्मित जलाशय, पारसडोह वृहद परियोजना के तहत निर्मित जलाशय का निर्माण कर किसानों के लिए कृषि क्षेत्र के लिए जल को उपलब्ध कराया और ग्रामीण जनता की पेयजल की समस्या को दूर किया।

चंद्रशेखर देशमुख ने बताया कि उन्होंने मासोद में अंबेडकर भवन का निर्माण कराया, गोपाल तलाई में बहुउद्देशीय कृषि केंद्र का निर्माण कराया, ग्राम बघोड़ा में खेल स्टेडियम का निर्माण कराया, प्रभात पट्टन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन निर्मित कराया इसके अलावा दाबका, साईखेड़ा, ताईखेड़ा आदि कई जगह पर उपस्वास्थ्य केंद्रो का निर्माण कराया। इस प्रकार हर क्षेत्र में कही न कही विकास कार्य किए गए उनके कार्यकाल में। आज के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत जनसंपर्क दातोरा, डोंगरपुर,इटावा, वनग्राम पिपरिया, माजरी, रामनगर,कुदारयत, रजापुर, अजाबगढ़, डुडर, भालखेड़ा, चिखली में शाम तक जनसंपर्क हो चुका था शेष गेहूंबारसा और चारसी में किया जायेगा। चंद्रशेखर देशमुख के साथ जनसंपर्क के दौरान हेमंत विजय राव देशमुख, मासोद मंडल अध्यक्ष विजय घोड़की, आरके लिखितकार, भाऊ राव पाटणकर, बंटी शिवहरे, सुशील गीद सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

राघवेंद्र रघुवंशी
भाजपा नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुलताई


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.