Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

भाजपा राज में अब गरीब प्याज ,नमक ,के लिए भी मोहताज

महंगाई ने तोड़ दी जनता की कमर -धीरू शर्मा

Media Center News

बैतूल।। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नपा अध्यक्ष धीरू शर्मा ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि भाजपा सरकार में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है ।आसमान छू रही महंगाई ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है हालत ये है कि जो गरीब कमजोर वर्ग प्याज नमक के साथ अपने और अपने परिवार का पेट भर लेता था भाजपा राज में इसके लिए भी गरीब को मोहताज कर दिया गया है । अब प्याज के दाम 100 रुपये किलो पास पहुंच गए हैं। भाजपा जो अपने आप को गरीबों को अपना हितैषी बताती है तो गरीब के मुहं से निवाला क्यों छीना जा रहा है। । श्री शर्मा ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार की खराब नीतियों के चलते महंगाई बढ़ रही है ।

 

श्री शर्मा ने मतदाताओं से अपील की है कि जो सरकार आम जनता को सुविधा न दे सके ऐसी भाजपा सरकार को सबक सिखाने का अब मौका आ गया है । अब प्रदेश से इनको हटाने का मौका आ गया है ।उन्होंने कहा कि बैतूल विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय युवा प्रत्याशी निलय डागा को विजयी बनाएं और प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ की सरकार बनाएं । कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो आम जनता के हित में सोचती है और उनके लिए काम करती है ।कांग्रेस की पिछली सरकार इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

 

श्री शर्मा ने कहा कि रोजमर्रा की उपयोग की सामग्री लगातार महंगी होती जा रही है । दाल, आटा, चावल, तेल के दाम आसमान छू रहे हैं ।अब सब्जी के दाम बढ़ने लगे हैं । जिस तरह प्याज के दाम बढ़े हैं उससे लगता है कि सरकार मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देने में नाकाम रही है।

 

महंगाई बढ़ने के पीछे मुख्य कारण सरकार की खराब नीति के अलावा ट्रांसपोर्ट भी है, क्योंकि डीजल महंगा होने के कारण ट्रांसपोर्ट का व्यय बढ़ गया है जिसके कारण महंगाई बढ़ रही है । महंगाई बढ़ाने के पीछे कालाबाजारी भी है जिस पर भाजपा सरकार का नियंत्रण नहीं है जिसके चलते खाने-पीने के समान महंगे होते जा रहे हैं ।

 

श्री राजपूत ने मतदाताओं से अपील कि है कि निलय भैया राजनीति सेवा के लिए करते है इसलिए वे कभी नेता नही बने उन्होंने आपकी सेवा बेटा बन कर की है । निलय भैया को जिताना है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है ।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.