
7 नवंबर : बैतूल जन जन के लाडले नेता स्वर्गीय श्री विनोद डागा जी नें निलय भैया को कांग्रेस की राजनीती मे बहुत सोच समझ कर उतारा था. उन्हें इतना तो मालूम था कि निलय मे एक सक्षम नेता बनने के सारे गुण मौजूद हैं. निलय भैया अपने बलबूते पर राजनीति में चमके कुछ दिनों में कांग्रेस के टिकट पर बैतूल विधानसभा के विधायक चुने गए वह भी भारी भरकम जीत के साथ उस समय किसी को यकीन नहीं था की कांग्रेस का युवा इतनी जबरदस्त लीड से जीतेगा. पिछले 30 सालों से भाजपा के छत्रप का मिथक तोड़ते हुए निलय भैया बैतूल विधायक बने. उन्होंने पुण्य सलीला माँ ताप्ती मैया की भव्य चुनरी यात्रा निकाल मैया व जनता जनार्दन का आशीर्वाद पाया. विधायक बनने के बाद निरंतर में विकास कार्यों में लग रहे. उनके तमाम विरोधी भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते. उन्होंने बैतूल कांग्रेस मे मानो जान फूक दी हों. मध्य प्रदेश में धर्म की आड़ मे राजनीती करनें वालों को सबक सिखाने वाला कांग्रेसी दमदार विधायक केवल एक ही है वह है निलय भैया. सभी के आराध्य भगवान श्री राम मंदिर के निर्माण मे अपनी विधानसभा के प्रत्येक व्यक्ति को राम मंदिर निर्माण का सहभागीदार बनाकर पुण्य लाभ निलय भैया नें दिलाया है. लगातार 5 साल विधायक ने धर्म के साथ कर्म भी खूब किया है. उनकी पार्टी की सरकार ना होते हुए भी निलय भैया नें ग्रामीण क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किया. जो विधायक होता है वही सारे कार्य करवाता है दूसरे लोग केवल झूठी राजनीति करके श्रेय लेने की कोशिश करते हैं. उनके कार्यकाल मे विधानसभा बैतूल मे लगभग 900 करोड रुपए के काम करवाए जा चुके हैं. विधायक निलय भैया ने सदैव जनहित के काम किए हैं. उनके पिता स्वर्गीय श्री विनोद चाचाजी लोकप्रिय जननेता थे. उन्होंने अपने जीते जी बैतूल के गरीबों का शोषण ना हो इसलिए उन्होंने अपने पुत्र निलय भैया को कांग्रेस के साथ राजनीति मे उतारा. बैतूल जिले में कांग्रेस के दमदार नेता के रूप में निलय भैया की छवि उभर कर आई है. अपने पिता की तरह ही उन्होंने किसी से दलगत भेदभाव नहीं रखा उनके पिता एंव परिवार के संस्कार हीं ऐसे है जो सबको सहयोग करते है. जब से स्व. श्री विनोद डागा जी नहीं है तब से उन्होंने पूरे बैतूल विधानसभा के वरिष्ठ बुजुर्गों को अपना माता-पिता तुल्य समझा है. निलय भैया भी उनके पिता की राह मे चल पड़े है. वे युवा है उनमे जोश है और काम करने का जज्बा भी है. वे लोकप्रिय तो हैं ही स्पष्टवादी भी है. गंभीर है तो निडर भी अपने पिता की तरह जननेता भी है. लोगों उनमे स्व.श्री विनोद चाचाजी की छवि देखते हैं. बैतूल का बुजुर्ग वर्ग भी निलय भैया को अपना बेटा समझ कर जी भर आशीष दें रहें है. वे हर किसी की परवाह करने वाले नेता हैं.
Get real time updates directly on you device, subscribe now.