Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

आधा सैकड़ा से अधिक युवाओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा

Media Center News

9 नवंबर

बैतूल। सदर क्षेत्र के करीब आधा सैकड़ा से अधिक युवाओं ने गुरूवार को कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले युवा कांग्रेस पार्टी की नीति-रीति और बैतूल विधायक निलय विनोद डागा के विजन से प्रेरित होकर शामिल हुए है। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के दौरान बैतूल विधायक निलय विनोद डागा के साथ ही ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोनू बडोनिया की मौजूदगी में प्रफुल्ल ठाकरे, पवन वेदरकर, अर्जून यादव, गोलू यादव, शुभम असलकर, मयंक निरापुरे, करन गुप्ता, संदीप बंजारे,राम धुर्वे, पराग यादव, खुशी माकोडे, वरूण टेकाम सहित अन्य युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

भाजपा कार्यकर्ता भी हुए कांग्रेस में हुए शामिल

कांग्रेस पार्टी की नितियों से प्रेरित होकर पाढऱ के भाजपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव ने भाजपा छोडक़र कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। वहीं कोदारोटी से केसरी यादव सहित अन्य लोगों ने बैतूल विधायक निलय विनोद डागा की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। सभी को कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका स्वागत करते हुए उनके राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की इस दौरान कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले सभी युवाओं ने कांग्रेस पार्टी को विजय बनाने का भी संकल्प लिया है।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.