Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

लाड़ली बहना योजना से सक्षम बन रही महिलाए-ज्योति धुर्वे

बोरगांव ग्राम में लाड़ली बहनो की सभा में भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा आशीर्वाद

Media Center News

9 नवम्बर

बैतूल। बैतूल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल के चुनाव प्रचार की कमान वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों ने भी संभाल ली है। जिससे चुनाव प्रचार चरम पर पहुचता नजर आ रहा है। 8 नवम्बर की रात को विधानसभा क्षेत्र के बोरगांव ग्राम में लाड़ली बहनो की सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद श्रीमती ज्योति धुर्वे ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहना योजना से महिलाए सक्षम बन रही है। लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओ को प्रतिमाह 1250 रूपए मिल रहा है। भाजपा की सरकार बनने पर 3000 रूपए प्रतिमाह तक मिलने लगेगा। सांसद श्रीमती धुर्वे ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से मिल रही राशि से महिलाओ को अब अपनी जरूरतो के लिए किसी के सामने हाथ नही फैलाना पड़ रहा है। जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत तो हो रही है साथ ही परिवार और समाज में उन्हे सम्मान भी मिल रहा है। पूर्व सांसद ने लाड़ली बहनो से अपील की कि महिलाओ के साथ ही हर वर्ग की समृद्धि और सुरक्षा तथा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने बैतूल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल को आशीर्वाद दे। उक्त जानकारी भाजपा प्रत्याशी के मीडिया सेल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

लाड़ली बहनो सहित गांव की महिलाओ को संबोधित करते हुए बैतूल नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर ने कहा कि बेघर और कच्चे मकान में रहने वालो को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अतिमहात्वाकांक्षी पीएम आवास योजना से पक्के आवास की सौगात मिली है। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन से घर-घर में शौचालयो का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर क्षेत्र में चहुमुखी विकास करने के साथ ही महिलाओ को आत्मनिर्भर, समृद्धिशाली बनाने और सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाने का कार्य भी किया है। नपा अध्यक्ष श्रीमती बारस्कर ने महिलाओ से अपील की समृद्धि और आत्मनिर्भरता के सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद-पूर्व विधायक हेमंत खण्डेलवाल को आशीर्वाद दे। सभा को भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि साहू और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती गीता धोटे ने भी संबोधित किया। लाड़ली बहनो की सभा में वर्षा खाडे, सुनीता ताई बारस्कर, निर्मला धोटे, रौशनी वागद्रे सहित बडी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.