Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

बैतूल पटाका संघ के तत्वाधान मे सुन्दरकांड पाठ के साथ लकी ड्रा खोले गये..

राम नाम जाप मे शामिल हुए सांसद पत्रकार सहित गणमान्य नागरिक.

Media Center News

22 नवंबर बैतूल  पटाका संघ बैतूल द्वारा ईनामी कूपन योजना  आयोजित  की गई थीं. जिसके लकी ड्रा खोले गये इस अवसर पर पटाका संघ द्वारा भगवान राम के भजन के साथ सुंदरकांड का पाठ कराया गया. उसके पश्चात सांसद दुर्गादास उइके एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा  लकी ड्रा खोलें गऐ .  समाचार लिखे जाने तक पूरे  11  लकी ड्रा नहीं खोले जा सके थे. जिसे सुन्दरकांड पाठ  के पूर्ण होने के पश्चात्  रात तक  खोला जायेगा. पटाका संघ के जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने बताया कि लकी ड्रा किसके नाम के खुले है इसकी जानकारी फोन पर 9301010355 पर प्राप्त की जा सकती है. पटाखा संघ  द्वारा सदैव की तरह  कुछ ना कुछ धार्मिक आयोजन करते हुए आया है. पहली बार इस वर्ष इनामी लकी ड्रा कूपन योजना संघ द्वारा रखी गई. बैतूल पटाका संघ सभी नियमों के अनुसार संपूर्ण अनुशासन में रहकर  क्षणिक समय का व्यवसाय करता है  किंतु  लाइसेंस मिलने से लेकर दुकान लगाने तक की प्रक्रिया में सदैव देरी होती है  जिससे पटाखा व्यापारी परेशान होते हैं   पटाका संघ की मांग है की दिवाली के 1 माह  पूर्व से सारी प्रक्रियाएं पूरी कर दिवाली से कम से कम 15 दिवस पूर्व दुकान खुल जानी चाहिए जिससे अच्छा व्यापार और जनता को सुविधा भी हो सके. सांसद दुर्गादास उइके  ने सभी पटाखा व्यापारियों एवं संघ के सदस्य को हार्दिक शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर  शहर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार, “पटाका संघ के  पदाधिकारी एंव सदस्य मौजूद रहें.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.