Latest Posts
हीरापुर उपसरपंच को हटाने की प्रक्रिया तेज जल्द होंगी कार्यवाही!आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।

कांग्रेस विधायक के विधानसभा क्षेत्र में पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रही सरकार: निलय डागा 

विधायक निधि से लगभग 33 स्वीकृत कार्यों को विद्युत कंपनी ने किया निरस्त

Media Center News

बैतूल। कांग्रेस के बैतूल विधायक निलय डागा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कांग्रेस विधायकों की विधानसभाओं में पक्षपात पूर्ण काम कर रही है। मंत्रालय में स्वीकृत योजनाओं के काम रोक दिए जाते हैं और जानबूझकर विकास कार्यों में रोड़ा अटकाया जा रहा है। बैतूल विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए विधायक ने बताया कि बैतूल विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से लगभग 33 स्वीकृत कार्यों को विद्युत कंपनी द्वारा निरस्त कर दिया गया। श्री डागा ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा कांग्रेस विधायकों के विकास कार्यों को जानबूझकर लंबित रखा जा रहा है।

— विधायक निधि से इन कार्यों को मिली थी स्वीकृति–

विधायक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विधायक निधि से सार्वजनिक प्रयोजन हेतु ग्राम बटामा में स्काई सीटी कॉल विद्युतीकरण कार्य, ग्राम सोनाघाटी में प्रकाश रोलिंग शटर के पीछे विद्युतीकरण कार्य, ग्राम खकराजामठी में झरबड़े के मकान नारायण मालवीय के मकान तक 3 विद्युत पोल की स्थापना, मांझी नगर में लाडो छात्रावास के बाजू में विद्युतीकरण कार्य, शिवा गायकवाड़ के घर से रवि प्रजापति के घर तक 3 विद्युत पोल की स्थापना, दुर्गा वार्ड कत्लढाना में राजेश झपाटे के मकान से महेश खाकरे के घर तक 02 पोल एवं 100 केवीए ट्रांसफार्मर की स्थापना, खंजनपुर में रामकृष्ण कॉलेज के पीछे आशीष पंवार के घर के पास से 4 विद्युत पोल की स्थापना, सुनीता भादे के घर से नदी तक विद्युतीकरण कार्य, मोती वार्ड में अब्दुल सत्तार के घर से नदी तक विद्युतीकरण कार्य, मोती वार्ड में बंजारे के घर से बारस्कर के घर तक 01 विद्युत पोल की स्थापना, सोनाहिल कॉलोनी चक्कर रोड पर जितेंद्र जुगलसिंह के घर से नंदकिशोर पंवार के घर तक 25 केवीए ट्रांसफार्मर व 5 पोल की स्थापना, गौठाना में गणेश पंवार के खेत से लगी कॉलोनी में विद्युतीकरण कार्य, अंबेडकर वार्ड गड़ाघाट टिकारी में गन्ना बाड़ी से हेमराज बोबड़े के घर से रमेश माकोड़े के घर तक विद्युतीकरण कार्य, किदवई वार्ड गौठाना में बालकदास बाबा के पीछे पांडे के घर से पाल के घर तक 2 विद्युत पोल की स्थापना, किदवई वार्ड गौठाना में विद्यार्थी स्कूल के पास 4 विद्युत पोल की स्थापाना, किदवई वार्ड में शर्मा पेट्रोल पंप के पीछे 1 विद्युत पोल की स्थापना

— ग्रामीण क्षेत्रों में कंपनी द्वारा निरस्त कार्य–

ग्राम पीपला में डोंगरे के खेत के पास से गाड़वा मार्ग पर स्थित शासकीय टयूबवेल तक विद्युतीकरण कार्य, ग्राम चुरनी में राजेंद्र लिल्होरे के मकान से लखन अमरुते के मकान तक विद्युतीकरण कार्य, ग्राम भोगीतेढा (नहर) नयाढाना में 24 घंटे विजली व्यवस्था हेतु विद्युतीकरण ग्राम बडोरा में मानसरोवर स्कूल फोर लाईन के पास विद्युतीकरण, ग्राम अमदर में बैतूल आठनेर रोड पर 25 केवीए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था, ग्राम अमदर में शिवशंकर झाड़े के खेत से टयूबवेल तक विद्युतीकरण कार्य, ग्राम पाढरखुर्द में चक्की के पास से अशोक चौकीकर के घर तक विद्युतीकरण कार्य, ग्राम डूंडाबोरगांव में सदाराम के खेत के पास विद्युतीकरण कार्य, अशोक बारस्कर के घर से रूपेश के पोल्ट्रीफार्म तक 24 घंटे विद्युत व्यवस्था,ग्राम जामगांव से चिंधू चढोकार के खेत मकान तक केबलीकरण कार्य, ग्राम पांडोल में पांडोलढाना में 24 घंटे विद्युत व्यवस्था हेतु विद्युतीकरण कार्य, ग्राम गौलखेड़ा में मंशाराम के मकान के पास 25 केवीए ट्रांसफार्मर घरेलू व्यवस्था हेतु विद्युतीकरण कार्य, ग्राम छिंदवाड़ सवासन में नारायण पटेल की डी. पी. से 10 पोल एवं 25 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्थापना हेतु, पारसडोह धनोरा में 24 घंटे विद्युत व्यवस्था, ग्राम खापा में स्कूल के पास शिवराम सूर्यवंशी आटाचक्की तक 24 घंटे विद्युत व्यवस्था हेतु, ग्राम ठानी में सक्सेना के खेत से शांतिलाल के घर के पास तक विद्युतीकरण कार्य, ग्राम लापाझिरी में देवीराम चम्हारे के घर के पास 24 घंटे विद्युत व्यवस्था हेतु 25 केवीए ट्रांसफार्मर की स्थापना के स्वीकृत कार्यों को कंपनी द्वारा निरस्त कर दिए गए।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.