व्यापारी और साहूकार के कर्ज़ में दबे किसान ने की आत्महत्या
साहूकार घर से उठा लें गये खेत से निकली धान की फसल
बैतूल जिले के चोपना थाना क्षेत्र के धरमपुर गाँव में कर्ज में दबे होने के चलते 60 वर्षीय किसान ने पेड़ पर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली है स्थानीय लोगो एंव मृतक की पत्नी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक किसान सुभाष मिस्त्री नें गांव के कुछ साहूकारों से अपने खेत के लिए कर्ज लिया था.गांव के कुछ साहूकार व्यापारियों नें मृतक किसान सुभाष मिस्त्री की फसल उसकी अनुमति के बिना मना करने बावजूद व्यापारी जबरदस्ती घर से धान उठा लें गये. उसके साथ व्यापारीयों नें बेहद अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए गाली गलौच भी की.एक तरफ कर्ज का बोझ दूसरी ओर अपनी स्वयं की धान की फसल को भी साहूकार द्वारा ले जाने के बाद उस पर अपने परिवार पर आर्थिक तंगी के कारण मानसिक तनाव मे किसान सुभाष मंगलवार की शाम को घर से निकल गया बुधवार सुबह गाँव के पास जंगल मे पेड़ से लटकी हुई उसकी लाश मिली.जिसकी सूचना चोपना थाना पुलिस को दी गयी . परिजनों की मांग है की फसल लें जाने एंव गाली गलौच से क्षुब्ध होकर किसान सुभाष नें आत्महत्या कर ली है सभी दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होना चाहिए. चोपना थाना प्रभारी श्री छत्रपाल सिंह धुर्वे मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की बॉडी का पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी हॉस्पिटल भेज दिया गया है
थाना प्रभारी छत्रपाल धुर्वे ने बताया की धरमपुर की घटना हैं जहाँ 60 वर्षीय किसान सुभाष मिस्त्री ने फाँसी लगा लिया है जिसकी जांच चल रही है और परिवार के बयान अनुसार और जो भी तथ्य है आगे उस पर उचित कार्यवाही की जाएगी.