Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

जिले की पांचो विधानसभा सीटों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष शुक्ला का किया अभिनंदन

जिला अध्यक्ष का कुशल मैनेजमेंट बना जीत का बड़ा आधार

Media Center News

7 दिसम्बर

बैतूल। विधानसभा 2023 के चुनाव मे जिले की पांचो विधानसभा सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर बैतूल विधानसभा के मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन पहुंचकर जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला का फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्षो ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हमारे जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला जी के कुशल नेतृत्व में जीत का सिलसिला निकाय चुनाव और ग्रामीण निकायोें से शुरू हुआ तो बैतूल जिले की पांचो विधानसभाओं में भी भाजपा ने क्लिन स्वीप किया और जिले को कांग्रेस मुक्त बना दिया। उन्होने कहा कि जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला की कुशल कार्यशैली से हर कार्यकर्ता पूरे चुनाव के समय उत्साह के साथ जीत के प्रति आश्वस्त होकर अपनी जिम्मेदारी को निभाता रहा। जिला अध्यक्ष के निर्देशो पर बूथ सम्मेलन के साथ साथ विधानसभावार कार्यकर्ताओं के लगातार सम्मेलनो में भी अध्यक्ष पूरे जिले में भाजपा की जीत का मंत्र साझा करते थे। इसी मंत्र को लेकर हर कार्यकर्ता चल रहा था। पिछले विधानसभा चुनाव के परिणाम प्रतिकुल होने के बाद भी मंडल के कार्यकर्ताओ में उत्साह भरने का काम जिलाध्यक्ष जी के उदबोधनों ने किया। उत्साही कार्यकर्ताओं ने परिश्रम किया और जनता ने विश्वास किया। जिलाध्यक्ष के अभिनंदन अवसर पर जिला महामंत्री सुधाकर पंवार, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, सुनील पंवार, नीतिन बारस्कर, नीतू पटेल सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.