Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया पौध-रोपण राजगढ़ के समाजसेवी भी पौध-रोपण में हुए शामिल

Media Center News

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में केसिया, पीपल और गुलमोहर के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ राजगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता श्री के.पी.पंवार ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। सुश्री नीलम सक्सेना, श्री यशवंत सिंह तोमर और श्री रामप्रताप परमार ने भी पौध-रोपण किया। विरूनी फाउंडेशन के श्री विवेक चौरसिया ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। फाउंडेशन के सर्वश्री रूचिन शर्मा, शिवम चौरसिया, आदित्य सिंह और श्री नयन अग्रवाल पौध-रोपण में शामिल हुए। फाउंडेशन “एक संकल्प बेहतर भविष्य की ओर” का लक्ष्य रख समाज-सेवा, जरूरतमंदों को भोजन वितरण तथा पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान में महा पुरूषों की जयंती पर वृक्षा-रोपण की गतिविधियाँ की जाती है।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.