Latest Posts
हीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण* आयोजितचोपना साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में खुलेआम संचालित अवैध आहता बार!जुआरी हुए झोलाछाप घूम घूम कर खिलवा रहे हैं जुआ

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्थापना दिवस कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के निर्देश दिए

Media Center News

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस समारोह पर सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज भोपाल जिला प्रशासन, संस्कृति और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान को बताया गया कि मुख्य समारोह सहित अन्य गतिविधियों के लिए आवश्यक तैयारियाँ पूरी हो गई हैं।

मुख्यमंत्री निवास पर हुई आकर्षक विद्युत सज्जा

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री निवास में विशेष विद्युत सज्जा की गई। मुख्यमंत्री निवास के मुख्य भवन सहित अन्य कार्यालय कक्षों को भी सजाया गया। उद्यानों और बाहरी द्वार एवं भवन के भीतरी मार्गों पर भी आकर्षक विद्युत सज्जा की गई।

लाल परेड ग्राउंड पर होगी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

प्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्य कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड भोपाल में होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। सुप्रसिद्ध तीन संगीतकार शंकर, एहसान और लॉय समूह द्वारा बैंड प्रस्तुति और जानीमानी कोरियोग्राफर सुश्री मैत्रेयी पहाड़ी का साथी कलाकारों के साथ नृत्य नाटिका “शिव महात्म्य” का कार्यक्रम देखने का राजधानी के नागरिकों में उत्साह निर्मित हुआ है।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.