Latest Posts
आठनेर-भैंसदेही में बड़े पैमाने पर अवैध जुआ का धंधा, आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर जुआ खिलवा रहे हैं!जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी को भावभीनी विदाईहीरापुर ग्राम पंचायत में अनियमितताओं का सिलसिला जारी, शिकायतों पर अब तक कोई कार्रवाई नहींहीरापुर पंचायत में भ्रष्टाचार का घिनौना खेल: बिना काम, बिना सामग्री के धड़ल्ले से बिल पास, पैसे वसूल! बैतूल: घोड़ाडोंगरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर में भ्रष्टाचार की एक और चौंकाने वाली मिसाल सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत अधिकारियों और सरपंच पक्ष ने मिलकर बिना कोई विकास कार्य कराए और बिना सामग्री लगाए ही कागजों पर भारी-भरकम बिल पास कराए जा रहे हैं तथा भुगतान भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में समय-समय पर होनी वाली ग्राम सभाओं की बैठकें तक नहीं बुलाई जा रही हैं। सड़क, नाली, जल निकासी या अन्य किसी भी विकास कार्य का नामोनिशान गांव में नहीं है, फिर भी कागजों पर सारे काम पूरे दिखाए जा रहे हैं। “कागजों में तो सारे काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हो रहा। बिल पास हो रहे हैं, पैसे वसूल हो रहे हैं, पर गांव में न तो कोई सड़क बन रही है, न नाली, न कोई अन्य सुविधा। पूरा सिस्टम कागजी कामों तक सीमित हो गया है।” ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जिला प्रशासन, कलेक्टर कार्यालय और संबंधित विभागों से तत्काल जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हीरापुर पंचायत प्रकरण ने स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास योजनाओं की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह केवल एक पंचायत की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र में ऐसी अनियमितताएं आम हो गई हैं। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस गंभीर शिकायत पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कलेक्टर साहब, चोपना क्षेत्र की अन्य पंचायतों पर भी नजर डालने की मांग जोर पकड़ रही है, जहां ग्रामीण इसी तरह की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार कर रहे हैं।जुआरियों का नया पैतरा रोज ठिकाने बदल कर खेल रहे है जुआँ

भाजपा का 18 वर्ष का कार्यकाल भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी में बीता: भूपेन्द्र गुप्ता 

पत्रकारवार्ता में कांग्रेस का वचन पत्र जारी किया 

Media Center News

6 नवंबर

बैतूल।।कांग्रेस चुंनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा की शिवराज सरकार के 18 वर्ष पूरी तरह से असफल रहे है। प्रदेश के 13 करोड़ नौजवान आबादी को नियोजित करने की कोई कोशिश नहीं की गयी । शिक्षा की उपेक्षा और हजारों स्कूल बंद करने में कोई शर्म महसूस नहीं की। यह आरोप बैतूल स्थित तंदूरी डिजाईल्ट होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता में मप्र कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने भाजपा पर लगाये हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार ने किसानों से कई वायदे किए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। किसानों की आय दोगुनी करने के नारे लगाए, लेकिन कृषि अर्थव्यवस्था को नहीं सुधार पाए । प्रदेश के नौनिहाल बच्चों में कुपोषण की विकराल समस्या है जो पहले मात्र 2 से 3 जिलों में सीमित थे, अब यह 12 जिलों में फैल गई है। महंगाई और अस्पतालों की चौपट व्यवस्था ने गरीबों का जीना दुभर कर दिया है। प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या बढ़ी है, नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। पत्रकारवार्ता में जिला कांग्रेस शहर के अध्यक्ष सुनील शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, प्रदेश महामंत्री समीर खान, कांग्रेस नेता ब्रजभूषण पांडे भी मौजूद थे।

कांग्रेस ने जारी किया वचन पत्र

पत्रकारवार्ता में कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी किया है। जिसमें बताया गया कि कमलनाथ सरकार आने पर बेरोजगारी समाप्त की जाएगी। सरकारी भर्ती निकालेंगे जिसमें 2 लाख से अधिक रिक्त पदों को भरा जाएंगा, भर्तियों पर लगी रोक को हटाएंगे। वाहन चालक और चतुर्थ श्रेणी के पदों को पुर्न जीवित किया जाएगा। सभी प्रकार की भर्ती में आरक्षित वर्ग को आरक्षण देने रोस्टर का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। 1 हजार करोड़ का स्टार्टअप कारपस फंड बनाया जाएगा। जिससे युवा उद्यमियों को 25 लाख से 5 लाख तक का ऋण सरल प्रक्रिया में दिए जाएंगे। एग्रो स्टार्टअप शुरू किया जाएगा। नारी सम्मान में प्रतिमाह महिलाओं को 1500 रूपए दिए जाएंगे एवं गैस सिलेण्डर 500 रूपए में देंगे, बेटी विवाह में अनुदान की राशि 1 लाख 1 हजार की जाएगी। विधवा विवाह प्रोत्साहन 1 लाख 51हजार की राशि देंगे। कन्याओं की शिक्षा स्कूल से लेकर कॉलेज तक नि:शुल्क देंगे, 27प्रतिशत आरक्षण पिछड़ा वर्ग को दिया जाएगा। किसानों को 5 हार्सपावर तक की बिजली फ्री दी जाएगी। जानवरों से खेत

की सुरक्षा के लिए फेसिंग लगाने 50 प्रतिशत की अनुदान राशि देंगे। तेन्दूपत्ता संग्रहण की राशि 3 हजार से बढ़ाकर 4 हजार की जाएगी।


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.