मुलताई; भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख ने आज के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुलताई विधानसभा के अलग अलग ग्रामों में जाकर जनता से जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख को ग्रामीण अंचलों में भारी जन समर्थन मिल रहा हैl जिसमें मासोद मंडल के ग्राम सिरसावाड़ी, ताईखेड़ा,राय आमला, मीरापुर, बले गांव, बीरूल बाजार, सेदुर्जना, बड़ेगांव, छिनदखेड़ा, ढाबला सहित अन्य ग्रामों के ग्रामीण से जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख को जनता से अपार जनसमर्थन मिला। जनता से जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख ने जनता से समर्थन मांगते हुए कहा कि विगत वर्षों में प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजना संचालित की जा रही है, और जो विकास कार्य किए गए, उन कार्यों को लेकर भाजपा जनता के बीच जा रही है l भाजपा सरकार द्वारा हर वर्ग का ध्यान रखते हुए योजना संचालित की गई है l
मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख के जनसंपर्क के दौरान उन्होंने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और डबल इंजन की सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा जनता से की और बताया कि आज भाजपा की डबल इंजन की सरकारों द्वारा बेटियो के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना, सुकन्या समृद्धि योजना,बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना, शौचालय का निर्माण किया गया, जनधन योजना के तहत बैंको में खाते खोले गए जिससे भाजपा सरकार द्वारा संचालित गरीब कल्याण के लिए इन योजनाओं के तहत भेजी जा रही राशि सीधे बिना किसी भ्रष्टाचार के उनके खाते में पहुंच रही हैं। इतना ही नहीं प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्व सहायता समूह बनाकर महिलाओं को सशक्त बनाया गया। इस जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख के साथ, हेमंत विजय राव देशमुख, विधानसभा प्रभारी राजू अनुराग पवार, मसोद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश सोनारे, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
राघवेंद्र रघुवंशी
भाजपा नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुलताई




