ब्लेकमेलिंग बनी मौत का कारण !
आरोपी ने इसलिये मार दिया कि सोशल मिडिया मे बातचीत की रिकार्डिंग/ चैटिंग कों माध्यम बना कर ब्लेकमेल करती थी मृतक युवती!
उमाकांत शर्मा बैतूल :मुलताई शहर के गांधी वार्ड मे कल रात लगभग साढ़े नौ बजे एक युवक ने धारदार चाकू से युवती का गला रेत कर हत्या कर दी थी,इस मामले में मुलताई एस डी ओपी नम्रता सोंधिया के बताये अनुसार युवक समीफ पिता अन्नू मालिक उम्र 22 वर्ष और युवती सिमरन पिता शेख अफजल उम्र 26 वर्ष दोनो एक ही वार्ड के रहने वाले है युवती सिमरन जब बाहर थी,इसी दौरान दोनों में सोशल मीडिया पर बातचीत होती थी वो दोनों अच्छे दोस्त हो गए थे सोशल मीडिया पर होने वाली बातचीत को युवती सिमरन ने रिकार्ड रखा था l और गुरुवार शाम को सिमरन मुलताई लौटी थी रात साढ़े नौ बजे युवक समिफ और सिमरन दोनो सड़क पर बातचीत कर रहे थे युवती ने युवक पर रिकार्डिंग के सबूत को लेकर दबाव बना रही थी उसे ब्लैकमेल कर रही थी इसी बात से नाराज युवक समीफ अपने घर गया और चाकू लेकर आया और सिमरन का गला रेत दिया जिससे सिमरन की मौके पर ही मौत हो गई थी l आरोपी युवक पुलिस की अभिरक्षा में है l