बाबा साहब ने भेदभाव मिटाकर समाज को दिया समरसता का संदेश : बरदे

नगरपालिका परिषद सारणी मे मनाई गई बाबा साहब की जयंती

Media Center News

महेन्द्र भारती  सारनी।   सविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षदगण, जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

      सुबह 11 बजे बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलित  कर कार्यक्रम शुरुआत की गई। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र पांसे, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, सभापति गणेश महस्की, भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश सिंह, वरिष्ठ नेता पीजे शर्मा, सुधा चंद्रा पार्षद महेंद्र भारती, ताहिर अंसारी, ज्योति नागले, प्रवीण सोनी, बेबी बिलूननकर, प्रकाश शिवहरे, अजय साकरे समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें.इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि भारतरत्न डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर ने समाज का भेदभाव मिटाकर समरसता के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा रचित संविधान पर ही देश चल रहा है।  बाबा साहेब ने भारत ही नहीं अपितु विश्व कल्याण के लिए कार्य किया है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यालयीन अधिकारी, कर्मचारियों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये. पूरे हर्ष उल्लास के साथ बहुत ही धूमधाम से लोकतंत्र के प्रणेता संविधान निर्माता की जयंती मनाई गई.


Media Center News

Get real time updates directly on you device, subscribe now.